गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्स एल 9 अक्टूबर को हो सकते हैं लांच

गूगल अपने नए स्मार्टफोन पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्स एल को 9 अक्टूबर को लांच कर सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक फोन की लांचिंग न्यूयॉर्क में आयोजित एक इवेंट में होगी। बता दें कि पिछले साल गूगल ने पिक्सल 2 और पिक्सल 2एक्स एल को 4 अक्टूबर को लांच किया था।
वैसे तो पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्स एल के फीचर के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब फ़ोन के फ़ीचर्स लीक हुए हैं। इससे पहले भी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्स 4 अक्टूबर को लॉन्च होंगे। इसकी जानकारी कनाडा के यूट्यूब इंफ्लूएंशर्स ने दी थी। है।
अभी तक लीक रिपोर्ट्स की बात करें तो हाल ही में बेंचमार्क की रिपोर्ट सामने आई थी जिसके मुताबिक गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सेल में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पी मिलेगा।
वहीं पिक्सल 3 में 5.4 इंच की और पिक्सल 3एक्स एल में 6.3 इंच की डिस्प्ले होगी। फोन के कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।