5000mAh की बैटरी वाले आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 का ब्लू वेरियंट भारत में लांच

शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो को कड़ी टक्कर देने वाला आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 अब नए कलर वेरियंट में भारत में लांच हो गया है। आसुस ने जेनफोन मैक्स प्रो एम1 का ब्लू कलर वेरियंट भारत में पेश किया है। इससे पहले यह फोन ब्लैक और ग्रे कलर वेरियंट में उपलब्ध था। बता दें कि आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 को इसी साल मई में भारत में लांच किया गया था। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है।
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है।
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 का कैमरा
फोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम तथा 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है। Asus Zenfone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है।