सिर्फ 17,000 रुपये में घर ला सकते हैं गूगल पिक्सल 3, यह है ऑफर

गूगल ने पिछले सप्ताह ही न्यूयॉर्क में आयोजित मेडबायगूगल इवेंट में गूगल पिक्सल 3, गूगल पिक्सल 3 एक्सएल, गूगल पिक्सल स्लेट और गूगल होम को लांच किए हैं। इनमें से गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल की बिक्री भारत में 3 नंवबर से शुरू हो रही है। एयरटेल ने अन्य फोन की तरह ही अपने ऑनलाइन स्टोर पर गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल को उपलब्ध करा दिया है। एयरटेल के स्टोर से गूगल पिक्सल 3 को 17,000 के डाउनपेमेंट और गूगल पिक्सल 3 एक्सएल को 20,000 रुपये के डाउनपेमेंट पर खरीदा जा सकता है।
पिक्सल 3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट के साथ डाउनपेमेंट के बाद आपको 18 महीने तक 3,499 रुपये की ईएमआई देनी होगी। इसी ईएमआई में आपको एक पोस्टपेड कनेक्शन भी मिलेगा। पोस्टपेड प्लान के साथ आपको हर महीने अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी मिलेगा। फोन के साथ ईएमआई में मिलने वाले प्लान में हर महीने 100 जीबी डाटा, नेटफ्लिक्स का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन और फ्री में एयरटेल का सिक्योर सब्सक्रिप्शन मिलेगा। गूगल पिक्सल 3 एक्स के 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वाले दोनों वेरियंट के साथ 3,999 रुपये की ईएमआई देनी होगी।
ये भी पढ़ेंः गूगल पिक्सल 3, पिक्सल 3 एक्सएल, पिक्सल स्लेट और गूगल होम हब हुए लांच, वायरलेस चार्जर भी पेश हुआ
गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल की कीमत
Google Pixel 3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 71,000 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 80,000 रुपये है। वहीं गूगल पिक्सल 3 एक्सएल के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 83,000 और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 92,000 रुपये है। इन दोनों फोन की बिक्री भारत में 1 नवंबर से शुरू होगी।
गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल की स्पेसिफिकेशन
गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल स्मार्टफोन ब्लैक, बिलकुल व्हाइट और नॉट पिंक कलर वेरियंट में मिलेंगे। गूगल पिक्सल 3 में 5.5 और पिक्सल 3 एक्सएल में 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल में नॉच डिस्प्ले मिलेगी। दोनों फोन के साथ 6 महीने के लिए यूट्यूब म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा।
पिक्सल 3 में 12.2 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला है। रियर कैमरे से 4के वीडियो शूट किया जा सकेगा। फोन में 2,915mAh की बैटरी को सी-टाइप चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिक्सल 3 एक्सएल में भी पिक्सल 3 जैसा ही कैमरा सेटअप दिया गया है, हालांकि इसमें 3,430mAh की बैटरी है। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर मिलेगा जिसे लेकर गूगल का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 7 घंटे का बैकअप देगी। फोन के साथ वायरलेस चार्जर मिलेगा जिसे गूगल ने पिक्सल स्टैंड नाम दिया है।