गूगल पिक्सल 3, पिक्सल 3 एक्सएल, पिक्सल स्लेट और गूगल होम हब हुए लांच, वायरलेस चार्जर भी पेश हुआ

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 10 Oct 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Google Pixel 3, Pixel 3 XL, Pixel Slate, Google Home Hub Launched, All you need to know
Google Pixel 3, Pixel 3 XL

    गूगल ने न्यूयॉर्क में आयोजित मेडबायगूगल इवेंट में गूगल पिक्सल 3, गूगल पिक्सल 3 एक्सएल, गूगल पिक्सल स्लेट और गूगल होम को लांच कर दिया है। गूगल का यह इवेंट पूरी तरह से स्लेट पर ही फोकस है। गूगल पिक्सल स्लेट एक तरह से क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम वाला एक हल्का और पतला टैबलेट है। इसमें कीबोर्ड भी जोड़ा जा सकेगा। पिक्सल स्लेट में डुअल स्पीकर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ पोट्रेट मोड मिलेगा, वहीं फ्रंट कैमरे में वाइड एंगल लेंस भी दिया गया है।

    गूगल पिक्सल 3, पिक्सल 3 एक्सएल, पिक्सल स्लेट और गूगल होम हब हुए लांच, वायरलेस चार्जर भी पेश हुआ

    अब गूगल होम हब की बात करें तो यह एक स्मार्ट स्पीकर है जिसमें डिस्प्ले है, लेकिन इसमें प्राइवेसी को लेकर कोई कैमरा नहीं दिया गया है। गूगल ने खुद इसकी पुष्टि की है। इसमें एंबियंट लाइट सेंसर और डिस्प्ले है जो कि स्थिति के अनुसार एडजस्ट होता है। इसकी मदद से आप यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं और गाना भी सुन सकते हैं। गूगल होम हब के लिए अमेरिका में प्री-ऑर्डर लांचिंग के साथ ही शुरू हो गई है। गूगल होम हब की कीमत 149 डॉलर यानि करीब 11,000 रुपये है। इसकी बिक्री 22 अक्टूबर से होगी। Pixel 3 और Pixel 3 XL की बिक्री भारत समेत दुनियाभर के 12 बाजारों में 1 नवंबर से शुरू होगी। पिक्सल 3 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की भारत में कीमत 71,000 रुपये, 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट कीमत 80,000 रुपये होगी। वहीं पिक्सल 3 एक्सएल के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 83,000 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 92,000 रुपये होगी।

    विज्ञापन
    गूगल पिक्सल 3, पिक्सल 3 एक्सएल, पिक्सल स्लेट और गूगल होम हब हुए लांच, वायरलेस चार्जर भी पेश हुआ

    गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल

    इवेंट में गूगल ने पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल को भी लांच कर दिया है। Google Pixel 3 और Pixel 3 XL स्मार्टफोन ब्लैक, बिलकुल व्हाइट और नॉट पिंक कलर वेरियंट में मिलेगा। गूगल पिक्सल 3 में 5.5 और पिक्सल 3 एक्सएल में 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल में नॉच डिस्प्ले मिलेगी। दोनों फोन के साथ 6 महीने के लिए यूट्यूब म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगी और शुरूआती वेरियंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    गूगल पिक्सल 3, पिक्सल 3 एक्सएल, पिक्सल स्लेट और गूगल होम हब हुए लांच, वायरलेस चार्जर भी पेश हुआ

    पिक्सल 3 में 12.2 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला है। रियर कैमरे से 4के वीडियो शूट किया जा सकेगा। फोन में 2,915mAh की बैटरी को सी-टाइप चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिक्सल 3 एक्सएल में भी पिक्सल 3 जैसा ही कैमरा सेटअप दिया गया है, हालांकि इसमें 3,430mAh की बैटरी है।

    फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर मिलेगा जिसे लेकर गूगल का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में बैटरी 7 घंटे का बैकअप देगी। अमेरिका में गूगल पिक्सल 3 की शुरुआती कीम 799 डॉलर यानि करीब 59,265 रुपये और पिक्सल 3 एक्सएल की शुरुआती कीमत 899 डॉलर यानि करीब 66,682 रुपये होगी। दोनों फोन की भारतीय कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फोन के साथ वायरलेस चार्जर मिलेगा जिसे गूगल ने पिक्सल स्टैंड नाम दिया है। पिक्सल स्टैंड कीमत 79 डॉलर यानि करीब 5,862 रुपये होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें