Pixel 7a: गूगल फ्री में बदल रहा है पिक्सल 7ए की बैटरी, चेक करें आप ऑफर में हैं या नहीं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 26 Apr 2025 02:18 PM IST
सार

Google ने अपनी सपोर्ट वेबसाइट पर स्पष्ट किया है कि केवल कुछ चुने हुए डिवाइसेज ही इस "अनपेक्षित बैटरी फूलने" की समस्या से प्रभावित हैं। यदि आपका फोन इनमें से है, तो उसमें ये लक्षण हो सकते हैं, जैसे- डिवाइस सामान्य से अधिक मोटा दिखे, रियर पैनल उखड़ने लगे, बैटरी तेजी से डिस्चार्ज हो आदि।

विज्ञापन
Google is replacing the battery of Pixel 7a for free check if you are eligible for the offer or not
Google Pixel 7a - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google ने अपने कुछ Pixel 7a डिवाइसेज के लिए एक फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत उन Pixel 7a यूजर्स को मुफ्त रिपेयर की सुविधा दी जाएगी, जिनके फोन में बैटरी फूलने की समस्या आ रही है। यह कदम तब उठाया गया जब कई यूजर्स ने बैटरी के असामान्य व्यवहार जैसे- बैटरी फूलना, डिवाइस का मोटा दिखना या बैक पैनल उखड़ने जैसी शिकायतें कीं। यह सेवा भारत सहित कई देशों में उपलब्ध है।

    Google ने अपनी सपोर्ट वेबसाइट पर स्पष्ट किया है कि केवल कुछ चुने हुए डिवाइसेज ही इस "अनपेक्षित बैटरी फूलने" की समस्या से प्रभावित हैं। यदि आपका फोन इनमें से है, तो उसमें ये लक्षण हो सकते हैं, जैसे- डिवाइस सामान्य से अधिक मोटा दिखे, रियर पैनल उखड़ने लगे, बैटरी तेजी से डिस्चार्ज हो, चार्ज पकड़ने में दिक्कत हो, भले ही इस्तेमाल कम हो।

    विज्ञापन

    सबसे पहले, Google की ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन पेज पर जाएं।वहां एक एलिजिबिलिटी टेस्ट पूरा करें।अगर टेस्ट पास होता है, तो आपको डिवाइस को सर्विस सेंटर ले जाकर फिजिकल इंस्पेक्शन कराना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें