अमेजॉन इको के बाद गूगल होम व होम मिनी स्मार्ट स्पीकर्स की कीमतों में हुई कटौती

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 27 Jun 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
Google Home, Google Home Mini Price cut in India offer on Flipkart
Google Home, Google Home Mini

    इसी साल अप्रैल में गूगल ने अपने दो स्मार्ट स्पीकर्स गूगल होम और गूगल होम मिनी को भारत में लॉन्च किए थे। गूगल असिस्टेंट की सपोर्ट वाले दोनों स्पीकर्स की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। वहीं अब इन दोनों स्पीकर्स की कीमतों में क्रमशः 1,500 और 800 रुपये की कमी हुई है।

    कटौती के बाद गूगल होम को फ्लिपकार्ट पर 8,499 रुपये और गूगल होम मिनी को 800 रुपये में खरीदा जा सकता है। आपको याद दिलाते चलें कि गूगल के इन दोनों स्पीकर्स की लॉन्चिंग के साथ ही अमेजॉन ने अपने स्पीकर इको की कीमत में कटौती की थी। बता दें कि गूगल होम और मिनी को भारत में 9,999 रुपये और 4,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था।

    विज्ञापन

    डिस्काउंट के अलावा अगर आप एक्सिस बैंक के क्रेडिड कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो आपको 5 फीसदी और एचडीएफसी के कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। हालांकि इस कटौती के बारे में गूगल ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें