Google का नया Fitbit Air ट्रैकर लॉन्च: 7 दिन की बैटरी लाइफ और गजब के फिटनेस फीचर्स, जानिए कीमत

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Fri, 08 May 2026 04:50 PM IST
सार

Google ने ग्लोबल मार्केट में नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो पूरे दिन पहनने के लिए हल्का और आरामदायक वियरेबल चाहते हैं। लंबी बैटरी, स्लीप ट्रैकिंग और Google Health सपोर्ट इसे काफी खास बनाते हैं।

विज्ञापन
google fitbit air launch comfortable fitness tracker google health
नया फिटबिट एयर हुआ लॉन्च - फोटो : गूगल

    विस्तार

    किसी भी फिटनेस डिवाइस में सबसे जरूरी चीज उसका आरामदायक होना है, क्योंकि आपको इसे लंबे समय तक पहनना होता है। गूगल नया फिटबिट एयर (Fitbit Air) इसी सोच के साथ डिजाइन किया गया है। यह ट्रैकर इतना हल्का है कि आप इसे पहनकर बहुत आसानी से सो सकते हैं। जो लोग दिन में अपनी पिक्सल वॉच पहनना पसंद करते हैं, वे रात में बेहतरीन स्लीप ट्रैकिंग के लिए अपनी कलाई पर इस डिवाइस को पहन सकते हैं। यह रनिंग और रिकवरी डेटा जैसी महत्वपूर्ण फिटनेस मेट्रिक्स को बहुत सटीकता के साथ मापता है।

    5 मिनट के चार्ज में पूरे दिन चलाएं

    गूगल ने अपनी पुरानी फिटबिट एप का नाम बदलकर अब 'गूगल हेल्थ एप' कर दिया है। फिटबिट एयर इसी नई एप के साथ मिलकर काम करता है। अगर इसकी बैटरी लाइफ की बात करें, तो यह डिवाइस एक बार फुल चार्ज होने पर पूरे एक हफ्ते तक आपका साथ निभाता है। इसकी फास्ट चार्जिंग क्षमता भी कमाल की है। सिर्फ पांच मिनट चार्ज करने पर आपको पूरे दिन भर की बैटरी पावर मिल जाती है।

    विज्ञापन

    अलग-अलग बैंड ऑप्शन भी मिलेंगे

    ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसके साथ कई तरह के बैंड्स पेश किए गए हैं। इनमें वर्कआउट के लिए 'परफॉर्मेंस लूप' और 'एक्टिव लूप' शामिल हैं, जबकि कैजुअल या रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए 'एलिवेटेड लूप' दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्या है प्राइस?

    फिटबिट एयर को 99.99 डॉलर (करीब 8,300 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है और अमेरिका में इसके प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुके हैं। यह एंड्रॉयड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों डिवाइस के साथ अच्छे से काम करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस ट्रैकर को खरीदने पर यूजर्स को तीन महीने का 'गूगल हेल्थ प्रीमियम' का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा, जिससे वे शुरुआत से ही 'गूगल हेल्थ कोच' की बेहतरीन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें