Apple: अमेरिका में 14 दिन के अंदर रिटर्न, भारत में 'नो रिफंड'! आखिर एपल के नियमों में क्यों है इतना भेदभाव?
Apple India Return Policies:
अगर आप Apple India Store से नया iPhone, MacBook या कोई दूसरा एपल प्रोडक्ट खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत में Apple की रिटेल पॉलिसी कई ग्राहकों को चौंका सकती है, क्योंकि यहां कंपनी ऐसी सुविधा नहीं देती जो अमेरिका में आम बात मानी जाती है।

भारत में एपल ने अपने आधिकारिक स्टोर की शुरुआत सबसे पहले एक ऑनलाइन वेबसाइट के रूप में की थी। कंपनी का मकसद दरअसल एक 'टेस्ट रन' करना था, ताकि यह समझा जा सके कि भारत में कितने लोग सीधे उनकी वेबसाइट से खरीदारी करना पसंद करते हैं। यह प्रयोग सफल रहा और आज नतीजा हम सबके सामने है। अब एपल ने भारत के कई मेट्रो शहरों में अपने शानदार रीटेल स्टोर खोल लिए हैं, जिनका मालिकाना हक पूरी तरह से कंपनी के पास ही है। आलम यह है कि कुछ शहरों में तो अब एपल के दो-दो रीटेल स्टोर खुल चुके हैं।
एक ग्राहक के नाते आपका फर्ज बनता है कि आप प्रोडक्ट की एक्सचेंज और रिटर्न पॉलिसी को जरूर जानें। इससे प्रोडक्ट में समस्या आने पर आपको पहले से पता होगा कि उसे कैसे ठीक करवाना है और कंपनी आपकी कैसे मदद कर सकती है।

क्या भारत में प्रोडक्ट वापस या एक्सचेंज करती है एपल?
अगर सीधे शब्दों में कहें, तो इसका जवाब 'ना' है। एपल इंडिया ने भारत में अपनी रीटेल सेल्स पॉलिसी को लेकर किसी भी तरह की भ्रम की स्थिती नहीं रखी है। कंपनी के मुताबिक, भारत में किसी भी एपल स्टोर से खरीदे गए प्रोडक्ट को न तो रिफंड किया जा सकता है और न ही बदला (एक्सचेंज) जा सकता है। यानी अगर आपने कोई डिवाइस खरीद लिया और वह बिल्कुल ठीक काम कर रहा है, लेकिन फिर भी आप उसे वापस करना चाहते हैं, तो एपल इंडिया ऐसा नहीं करेगी।

अगर डिवाइस खराब निकले तो क्या होगा?
हालांकि, ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए कंपनी ने कुछ प्रावधान जरूर लागू किए हैं। अगर आपका खरीदा हुआ प्रोडक्ट डिफेक्टिव (खराब) निकलता है और वह वारंटी के दायरे में है, या फिर आपने Apple Care+ ले रखा है जो कि एक्टिव है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में आप देशभर में मौजूद एपल के अधिकृत सर्विस सेंटर्स से बेहद मामूली खर्च पर उसकी मरम्मत करवा सकते हैं। इसके अलावा, कुछ खास मामलों में कंपनी डिफेक्टिव प्रोडक्ट को ग्राहकों के लिए एक्सचेंज भी कर देती है।
- Amazon Summer Sale शुरू: LG, Daikin, Voltas समेत कई 1.5 टन AC पर भारी छूट, इन यूजर्स को मिलेगा पहले मौका
- Redmi: रेडमी फिर करने जा रहा है बड़ा धमाका, Amazon पर इस रहस्यमयी 'स्पीड मॉन्स्टर' ने मचाई खलबली!
- OnePlus Nord CE 6 और CE 6 Lite भारत में लॉन्च: 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से मचाएंगे धमाल
- Croma Sale: Amazon और Flipkart से पहले यहां खुल गया ऑफर्स का पिटारा, iPhone पर मची है जबरदस्त लूट!