Android: गूगल ने किया कंफर्म, इन स्मार्टफोन को पांच साल तक मिलेगा OS अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Dec 2024 09:38 AM IST
सार

पिक्सल 8 सीरीज के लॉन्च के साथ, गूगल ने 7 साल तक OS और सुरक्षा अपडेट्स देने की घोषणा की थी। यही नियम अब पिक्सल 9 सीरीज पर भी लागू होगा।

Google Confirms Pixel Fold and Select Other Models Will Get 5 Years of OS Updates
Android OS Update - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपको भी अपने स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर टेंशन रहती है तो गूगल ने आपकी इस समस्या का समाधान कर दिया है। गूगल ने कुछ स्मार्टफोन को लेकर कहा है कि उन्हें पांच साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट मिलेगा, हालांकि गूगल ने यह घोषणा अपने पिक्सल फोन के लिए ही की है। यह अवधि पहले के तीन साल की तुलना में बढ़ाई गई है। विशेष रूप से गूगल के नए पिक्सल 9 सीरीज जैसे हैंडसेट सात साल तक OS सॉफ्टवेयर अपडेट्स प्राप्त करेंगे।

    गूगल ने हाल ही में अपने सपोर्ट पेज को अपडेट किया है, जिसमें बताया गया है कि पिक्सल 6 सीरीज, पिक्सल 7 सीरीज और कुछ अन्य मॉडलों को 5 साल तक OS और सुरक्षा अपडेट्स मिलेंगे। इसके अलावा इन्हें "पिक्सल ड्रॉप्स" के माध्यम से नई और हाईटेक सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

    पिक्सल फोल्डपिक्सल 7aपिक्सल 7 प्रोपिक्सल 7पिक्सल 6 प्रोपिक्सल 6पिक्सल 6a

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें