अमर उजाला
Fri, 6 December 2024
WhatsApp के साथ सेफ्टी बहुत जरूरी है। कई लोगों के WhatsApp अकाउंट हैक हो रहे हैं।
हाल ही में बाहुबली-2 के प्रोड्यूसर का WhatsApp अकाउंट हैक हुआ है जिसके बाद उन्होंने कुछ टिप्स दिए हैं जो कि बड़े ही काम के हैं।
WhatsApp में टू स्टेप वेरिफिकेशन की सेटिंग बहुत जरूरी है और पिन का भी सेटअप करना चाहिए।
ये सेटिंग करने के बाद सिम स्वैप होने पर भी आपका व्हाट्सएप सुरक्षित रहेगा।
इसके लिए WhatsApp की सेटिंग में जाएं और Account पर टैप करें।
अब Two-step verification पर टैप करके इसे ऑन करें। इसके बाद 6 अंकों का एक पिन सेट करें और इसे याद कर लें।
इसके अलावा अपनी ई-मेल भी डालें और सेव कर दें। इस सेटिंग के बाद आपके अलावा कोई भी आपके WhatsApp को एक्सेस नहीं कर पाएगा।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें