गोदरेज ने लॉन्च किया स्मार्ट ताला Spacetek, फ्रिंगरप्रिंट से खुलेगा
Godrej Spacetek में मिलेंगे स्मार्ट फीचर्सफिंगरप्रिंट सेंसर से खुलेगा तालापावरबैंक से भी कर सकेंगे चार्ज

विस्तार
करीब 122 साल पुरानी कंपनी गोदरेज लॉक्स (Godrej Locks) ने भारतीय बाजार में अपना एक नया स्मार्ट ताला Spacetek लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि Spacetek 100 फीसदी मेड इंडिया ताला है जिसे पूरी दुनिया की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है। खास बात यह है कि इस ताला के लिए आपको किसी चाबी की जरूरत नहीं है।
Spacetek ताला को आप फिंगरप्रिंट से खोल सकते हैं। इसमें 360 डिग्री फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा इसमें स्पाई कोड, प्राइवेसी मोड, लो बैटरी इंडिकेटर, पावरबैंक चार्जिंग, वॉल्युम कंट्रोल, ब्रेक इन अलार्म जैसे अन्य फीचर्स भी हैं। Spacetek ताले का लुक किसी आम हैंडल लॉक जैसा ही है।
ये भी पढ़ें: Portronics ने लॉन्च किया स्मार्ट ताला, फिंगरप्रिंट से खुलेगा, 30 मिनट की चार्जिंग में 6 महीने चलेगी बैटरी
इस ताले में स्मार्टफोन के जरिए प्राइवेसी मोड सेट किया जा सकता है। इसमें गेस्ट के लिए वन टाइम पिन जेनरेशन की भी सुविधा है। इसके अलावा इसमें अलार्म भी है जो पांच बार गलत पासवर्ड डालने के बाद बजता है। इस ताले के साथ तीन साल की वारंटी मिल रही है।
इसके साथ मैकेनिकल की, रिमोट छह पासवर्ड ( एक मास्टर पासवर्ड, चार यूजर पासवर्ड, एक ओटीपी) मिलेंगे, हालांकि इस ताले की कीमत 43,000 रुपये है जो कि किसी आम यूजर्स के लिए कम नहीं है। इस ताले को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।