एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुई यह स्मार्टवॉच, 700 रुपये सस्ते में खरीदने का है मौका
Gizmore PRIME के साथ 1.45 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले का भी सपोर्ट है। Gizmore PRIME की बॉडी जिंक एलॉय की है और साथ में लेदर टेक्स्चर वाला स्ट्रैप भी मिलता है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Gizmore ने अपनी नई वॉच Gizmore PRIME को लॉन्च कर दिया है। Gizmore PRIME के साथ 1.45 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले का भी सपोर्ट है। Gizmore PRIME की बॉडी जिंक एलॉय की है और साथ में लेदर टेक्स्चर वाला स्ट्रैप भी मिलता है।
Gizmore PRIME की कीमत 2,499 रुपये है, लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 1,799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Gizmore PRIME की बिक्री 29 जून से शुरू होगी।
Gizmore PRIME के साथ राउंड डायल मिलता है और एक क्राउन भी है। Gizmore PRIME को ब्लैक और ब्राउन कलर में खरीदा जा सकेगा। Gizmore PRIME की डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स है और इस पर 2.5D कर्व्ड ग्लास भी है।
Gizmore PRIME के साथ कई सारे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं जिनमें ब्लड ऑक्सीजन और हार्ट रेट शामिल हैं। Gizmore PRIME की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है। Gizmore PRIME में 100 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इस वॉच के साथ हिंदी का भी सपोर्ट है।
- Nokia ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, आप खुद ही घर पर कर सकेंगे रिपेयर
- कूरियर स्कैम: फ्रॉड का यह नया तरीका आपको बना सकता है कंगाल, इससे बचने का यह है रास्ता
- Vivo और iQOO बने 19वें एशियाई खेल हांग्जो के एक्सक्लूसिव मोबाइल फोन सप्लायर
- iQoo Neo 7 Pro 5G का टीजर हुआ जारी, कम कीमत में हो सकता है सबसे पावरफुल गेमिंग फोन!