Gionee ने भारत में एक साथ लॉन्च किए तीन स्मार्टवॉच, शुरुआती कीमत 2,099 रुपये
Gionee StylFit GSW6 की कीमत 6,999 रुपये है, जबकि Gionee StylFit GSW7 की कीमत 3,999 रुपये और Gionee StylFit GSW8 की कीमत 8,999 रुपये है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत Gionee StylFit GSW7 को फ्लिपकार्ट से 2,099 रुपये में खरीदा जा सकता है, हालांकि यह कीमत मिमी पिंक वेरियंट की ही है।

विस्तार
जियोनी ने भारतीय बाजार में एक साथ अपनी तीन स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है जिनमें Gionee StylFit GSW6, Gionee StylFit GSW7 और Gionee StylFit GSW8 शामिल हैं। इन तीनों में से दो स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ आधारित वॉयस कॉलिंग का सपोर्ट है। इसके अलावा तीनों में फिटनेस ट्रैकिंग हार्ट रेट मॉनिटर सेंसर भी है। तीनों वॉच में अलग से स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जिनमें आउटडोर रनिंग, साइकलिंग और वॉकिंग आदि शामिल हैं। Gionee StylFit GSW6, Gionee StylFit GSW7 और Gionee StylFit GSW8 को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
Gionee StylFit GSW6, Gionee StylFit GSW7 और Gionee StylFit GSW8 की कीमत
Gionee StylFit GSW6 की कीमत 6,999 रुपये है, जबकि Gionee StylFit GSW7 की कीमत 3,999 रुपये और Gionee StylFit GSW8 की कीमत 8,999 रुपये है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत Gionee StylFit GSW7 को फ्लिपकार्ट से 2,099 रुपये में खरीदा जा सकता है, हालांकि यह कीमत मिमी पिंक वेरियंट की ही है।
Gionee StylFit GSW6 की स्पेसिफिकेशन
Gionee StylFit GSW6 में स्क्वॉयर डिस्प्ले है जिसके ऊपर कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5 दिया गया है जो कि खासतौर पर वॉयस कॉलिंग और म्यूजिक प्लेबैक के लिए है। इस वॉच में इन-बिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर है। वॉच को कॉलिंग के दौरान हेडफोन के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के अलावा, हार्ट रेट मॉनिटर भी है। Gionee StylFit GSW6 में 220mAh की बैटरी है जिसे लेकर 15 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
Gionee StylFit GSW7 की स्पेसिफिकेशन
Gionee StylFit GSW7 में 1.3 इंच की सर्कुलर टच डिस्प्ले है। इसमें भी ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के अलावा हार्ट रेट ट्रैकिंग का फीचर है। इस वॉच पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे। इस वॉच से फोन पर फोटो भी क्लिक हो जाएगी। इस वॉच में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v4 है और इसे IP67 की रेटिंग मिली है। इसकी बैटरी को लेकर चार दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इस वॉच में कॉलिंग का फीचर नहीं है।
Gionee StylFit GSW8 की स्पेसिफिकेशन
इस वॉच में भी सर्कुलर डिस्प्ले है और इसमें भी कॉलिंग का फीचर है। इसके लिए वॉच में स्पीकर और ब्लूटूथ दिया गया है। इस वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग, पेडोमीटर और कैलोरी काउंटर जैसे फीचर्स हैं। इस वॉच में वॉकिंग, रनिंग, हाइकिंग जैसे स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें 300mAh की बैटरी है जिसे लेकर 7 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।