5000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Gionee M7 Power, जानें फीचर्स

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Nov 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
Gionee M7 Power launched in India with 5000mAh battery, Know price and specifications
Gionee M7 Power

    जियोनी दमदार बैटरी के साथ अपना नया स्मार्टफोन Gionee M7 Power भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6 इंच की डिस्प्ले भी है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस पहले सितंबर में इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया था। फोन के साथ कंपनी 6 महीने के लिए वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री में दे रही है। इसके अलावा फोन के साथ जियो की ओर से 309 या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 100 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा। फोन के साथ 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।

    Gionee M7 Power की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    Gionee M7 Power
    Gionee M7 Power

    इस डुअल सिम वाले फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 बेस्ट Amigo 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम, 6 इंच की HD+ डिस्प्ले, 1.4GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 4GB रैम, फिंगरप्रिंट सेंसर, 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 64GB स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़या जा सकेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः भारत में आज लॉन्च होगा OnePlus 5T, जानिए क्या हो सकती है कीमत और फीचर्स

    वहीं इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, GPS/A-GPS, FM radio, Micro-USB और 3.5mm का हेडफोन जैक और 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा 56 घंटे के टॉकटाइम का है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में ऐप क्लोन फीचर की मदद से एक ही ऐप के तीन अकाउंट्स एक्सेस किए जा सकते हैं। फोन की कीमत 16,999 रुपये और इसकी बिक्री 25 नवंबर से अमेजॉन से होगी, हालांकि प्री-ऑर्डर 17 नवंबर से किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें