जियोनी ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 8,999 रुपये

Gionee ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन के साथ साल 2018 की लॉन्चिंग की शुरुआत की है। जियोनी ने आज भारत में F205 और S11 Lite स्मार्टफोन पेश किए हैं। इन दोनों फोन को कंपनी ने पिछले साल चीन में लॉन्च किए थे। दोनों फोन के खासियतों की बात करेंं तो इनमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। तो आइए जानते हैं दोनों फोन के बार में विस्तार से।
जियोनी F205 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

जियोनी F205 के फीचर्स की बात करें तो इस फोन के कैमरे पर कंपनी ने काफी कां किया है। इस फोन के कैमरे में बैकग्राउंड ब्लर करने के लिए बोकेह इफेक्ट दिया गया है। खास बात यह है कि यह फीचर सेल्फी कैमरे के साथ है। जियोनी F205 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
इसके अलावा इस फोन में 5.45 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट, मीडियाटेक MT6739 क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 2,670mAh की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.1, हेडफोन जैक, 4जी सपोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक फीचर और यूएसबी पोर्ट है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपये है।
Gionee S11 Lite कीमत और स्पेसिफिकेशन

Gionee S11 Lite में 5.7 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन के कैमरे की बात करे तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इस फोन में 3030mAh की बैटरी, हेडफोन, जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और 4जी सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं। इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है।