Garmin Venu 2, Garmin Venu 2S स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, मिलेगा GPS का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Jul 2021 03:35 PM IST
सार

Garmin Venu 2S की कीमत 37,990 रुपये है। इसे ग्रेफाइट केस के साथ स्लेट बेजल और सिलिकॉन बैंड में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री खासतौर पर अमेजन से प्राइम डे सेल में होगी।

विज्ञापन
Garmin Venu 2, Garmin Venu 2S Smartwatch launched in India price and specifications
Garmin Venu 2, Garmin Venu 2S - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ग्रामिन इंडिया ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है जिनमें Garmin Venu 2 और Garmin Venu 2S शामिल हैं। स्मार्टवॉच में बॉडी एनर्जी मॉनिटरिंग के अलावा एनर्जी ट्रैकर और स्ट्रेस लेवल ट्रैकिंग भी है। ये दोनों वॉच फिटनेस एज के बारे में भी बता सकती हैं। इसके लिए इनमें प्री-लोडेड 12 स्क्रीन क्लास दिए गए हैं। इसके अलावा आप अन्य वर्कआउट प्रोग्राम डाउनलोड भी कर सकते हैं। वॉच में 650 तक गाने स्टोर हो सकते हैं। दोनों वॉच की डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

    Garmin Venu 2 45mm डायल के साथ आती है, जबकि Garmin Venu 2S को 40mm के डायल के साथ खरीदा जा सकता है। इन दोनों वॉच की बैटरी को लेकर 11 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इनमें से Garmin Venu 2 में बॉडी बैटरी एनर्जी मॉनिटर है और ऑल डे स्ट्रेस ट्रैकिंग भी है।

    विज्ञापन

    Garmin Venu 2, Garmin Venu 2S की कीमत

    Garmin Venu 2 की कीमत 41,990 रुपये है। यह वॉच सिल्वर बेजल और ग्रेनाइट ब्लू केस और सिलिकॉन बैंड के साथ आती है। Garmin Venu 2 को अमेजन फ्लिपकार्ट, अमेजन, और टाटा क्लिक से खरीदा जा सकता है। Garmin Venu 2S की कीमत 37,990 रुपये है। इसे ग्रेफाइट केस के साथ स्लेट बेजल और सिलिकॉन बैंड में खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री खासतौर पर अमेजन से प्राइम डे सेल में होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Garmin Venu 2, Garmin Venu 2S की स्पेसिफिकेशन

    Garmin Venu 2 और Garmin Venu 2S दोनों वॉच में बड़ा अंतर डायल साइज को लेकर है। Garmin Venu 2 के साथ 45mm का और Garmin Venu 2S के साथ 40mm का डायल मिलता है। Venu 2 की बैटरी को लेकर 11 दिनों का दावा है, हालांकि बैटरी सेविंग मोड में 12 दिनों का दावा है। Venu 2S की बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Venu 2 का वजन 49 ग्राम और Venu 2S का वजन 38.2 ग्राम है।

    हेल्थ ट्रैकिंग फीचर के तौर पर वॉच में हर्ट रेट के अलावा ब्लड ऑक्सीजन, रेस्पीरेशन और स्ट्रेस लेवल मॉनिटर की सुविधा मिलती है। वॉच में 25 जीपीएस एक्टिविटी सेव की जा सकती है। दोनों वॉच को Garmin Connect एप से कनेक्ट किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें