Garmin Forerunner 745 स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, मिलेगा ब्लड ऑक्सीजन सेंसर

गार्मिन (Garmin) ने अमेरिकी बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Garmin Forerunner 745 लॉन्च की है। Forerunner 745 कंपनी की प्रीमियम स्मार्टवॉच है जिसमें 1.2 इंच की कलर डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसकी बैटरी को लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ यह स्मार्टवॉच चार कलर वेरियंट में मिलेगी।
Garmin Forerunner 745 की कीमत
गार्मिन के इस स्मार्टवॉच की कीमत $499 यानी करीब 36,700 रुपये है और इसकी बिक्री अमेरिकी बाजार में कंपनी की वेबसाइट से हो रही है। यह स्मार्टवॉच नेमली ब्लैक, मैग्मा रेड, नीयो ट्रोपिक और व्हाइटस्टोन जैसे चार कलर वेरियंट मे मिलेगी। इस वॉच के भारत आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
ये भी पढ़ें: Motorola Razr (2019) हुआ 30,000 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत
Garmin Forerunner 745 की स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टवॉच में 1.2 इंच की कलर डिस्प्ले है जिसमें टच का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। कड़ी धूप में वॉच की स्क्रीन को बखूबी देखा जा सकता है। डिस्प्ले पर कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास DX का प्रोटेक्शन है। इसकी बेजल फाइबर और पॉलिमर की बनाई गई है। इसके अलावा वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5 ATM की रेटिंग मिली है। इसमें इनबिल्ट जीपीएस का सपोर्ट है और बैटरी को लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा है।
इसमें बैरोमीटर, ग्लोनास, थर्मोमीटर, हर्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, स्ट्रेस ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और मेंस्ट्रुअल साइकिल मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स हैं। वॉच का वजन 47 ग्राम है और इसमें ब्लूटूथ के साथ वाई-फाई का भी सपोर्ट है। वॉच में कई जिम एक्टिविटी ट्रैकर, कार्डियो वर्कआउट, योग जैसे ट्रैकर भी हैं। इस वॉच में एंड्रॉयड और आईओएस दोनों का सपोर्ट दिया गया है।
- Realme 7 और Realme C11 की फ्लैश सेल आज, शुरुआती कीमत 7,499 रुपये
- चीनी एप्स के खिलाफ अमेरिका का बड़ा फैसला, 20 सितंबर से बैन होंगे Tik Tok और WeChat
- Play Store पर वापस लौटा Paytm एप, एंड्रॉयड यूजर्स फिर कर सकते हैं डाउनलोड
- खुशखबरी! Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 के दोबारा घटे दाम, जानें कितने सस्ते हुए फोन