Garmin Forerunner 55 स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Jun 2021 04:33 PM IST
सार

Garmin Forerunner 55 को हाल ही में अमेरिका में पेश किया गया था। यह स्मार्टवॉच तीन कलर्स और राउंड डायल में आती है। इसके अलावा वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5 ATM की रेटिंग भी मिली है।

विज्ञापन
Garmin Forerunner 55 launched in India With GPS 5 ATM Water Resistance
Garmin Forerunner 55 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    गार्मिन ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Garmin Forerunner 55 को लॉन्च कर दिया है। इस वॉच को खासतौर पर फिटनेस के शौकीनों के लिए डिजाइन किया गया है। Garmin Forerunner 55 को हाल ही में अमेरिका में पेश किया गया था। यह स्मार्टवॉच तीन कलर्स और राउंड डायल में आती है। इसके अलावा वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5 ATM की रेटिंग भी मिली है। इसमें 20mm के स्ट्रैप का इस्तेमाल किया गया है। फोररनर 55 हल्के वज़न, स्लीक लुक वाली स्मार्टवॉच है, जिसमें पेसप्रो और कैडेंस एलर्ट सहित सभी प्राइमरी फीचर्स हैं, जिनकी मदद से रनर अपनी रनिंग एवं ट्रेनिंग को ट्रैक कर इसे नए स्तर तक ले जा सकते हैं।

    Garmin Forerunner 55 की कीमत

    Garmin Forerunner 55 की कीमत 20,990 रुपये रखी गई है और इसे एक्वा, ब्लैक और मोन्टेरा कलर में अमेजन, फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक जैसे स्टोर से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Garmin Forerunner 55 की स्पेसिफिकेशन

    Garmin Forerunner 55 में 1.04 इंच की राउंड कलर डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 208x208 पिक्सल है। ग्लास की सुरक्षा के लिए इसमें मेमोरी इन पिक्सल (MIP) पैनल दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ है और इसे एंड्रॉयड के अलावा आईओएस के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें GPS का भी सपोर्ट है और यह वॉच 200 घंटे एक्टिविटी डाटा को स्टोर कर सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसकी बैटरी को लेकर Garmin ने दो सप्ताह के बैकअप का दावा किया है। जीपीएस मोड में लगातार 20 घंटे के इस्तेमाल का दावा है। इसमें अलार्म, टाइमर, स्टॉपवॉच आदि जैसे फीचर्स हैं। इस वॉच की मदद से आप अपने फोन को भी खोज सकते हैं। इसमें हर्ट रेट मॉनिटर भी है।

    इसके अलावा इस वॉच में फिटनेस एज, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, रिलेक्सेशन रिमाइंडर, हाइड्रेशन और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी हैं। इसमें रनिंग, ट्रेडमिल, ट्रैक रनिंग, इनडोर रनिंग, साइकलिंग जैसे कई स्पोर्ट्स मोड भी हैं। वॉच का वजन 37 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें