Garmin ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्टवॉच, मिलेगा जीपीएस का सपोर्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 10 Jun 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Garmin Forerunner 245, Forerunner 245 Music Smartwatches launched in India with GPS-Enabled
Garmin Forerunner 245, Forerunner 245 Music - फोटो : amar ujala

    Garmin ने सोमवार को भारत में दो जीपीएस सपोर्ट वाले स्मार्टवॉच गार्मिन फोररनर 245 और फोररनर 245 म्यूजिक लॉन्च किए हैं। बता दें कि इससे पहले इन्हें पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इन दोनों स्मार्टवॉच की खासियतों की बात करें तो इनका वजन काफी कम है।

    गार्मिन फोररनर 245 की कीमत 29,990 रुपये है और फोररनर 245 म्यूजिक की कीमत 34,990 रुपये है। फोररनर 245 को Amp येल्लो और स्लेट कलर वेरियंट और फोररनर 245 म्यूजिक को एक्वा, ब्लैक और लावा रेड कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। इनकी बिक्री अमेजन, मिंत्रा और पेटीएम मॉल से हो रही है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 6GB रैम वाला सबसे सस्ता फोन भारत में हुआ लॉन्च, 4 कैमरे भी मिलेंगे

    गार्मिन फोररनर 245 और फोररनर 245 म्यूजिक की खासियतें

    इन दोनों स्मार्टवॉच की खासियतों की बात करें तो इनमें अनवेज ऑन डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा दोनों में 5 बटन्स दिए गए हैं। साथ ही ये वॉच पूरी दिनचर्या को ट्रैक करने में सक्षम हैं। इनमें आपको फोन पर आने वाले नोटिफिकेशंस भी मिलेंगे और ये स्मार्टवॉच हृदय गति को भी बताएंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इनमें जीपीएस का भी सपोर्ट है। इन दोनों वॉच की मदद से यूजर्स अपनी रियल टाइम लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। इन वॉच में गार्मिन कोच ऐप का सपोर्ट है। इस ऐप के जरिए आप मैराथन की ट्रेनिंग ले सकते हैं, इसके लिए यह ऐप आपको अमेरिकन ओलंपियन जेफ गैलोवे, ग्रेग मैकमिलन और एमी पार्करसन-मिशेल के टिप्स बताएगा।

    इन दोनों वॉच की बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी ने 7 दिनों का दावा किया है। साथ ही लगातार 24 घंटे जीपीएस मोड का भी दावा किया गया है। म्यूजिक को लेकर 6 घंटे का दावा किया गया है। इन वॉच में आपको प्री-लोडेड स्पॉटिफाई और डीजर ऐप्स मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें