FUJIFILM X-S20: फुजीफिल्म ने भारत में लॉन्च किया मिरर लेस डिजिटल कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 19 Jul 2023 07:10 PM IST
सार

FUJIFILM X-S20 मिरर लेस डिजिटल कैमरा है, जिसमें बैक-इल्यूमिनेटेड 26.1 एमपी सेंसर एक्स-ट्रांस सीएमओएस 4 के फास्ट इमेज प्रोसेसिंग इंजन एक्स प्रोसेसर 5 लगाया गया है।

विज्ञापन
Fujifilm X-S20 camera launched in india know price and specifications
Fujifilm X-S20 - फोटो : Fujifilm

    विस्तार

    फुजीफिल्म इंडिया ने भारत में अपने मिरर लेस डिजिटल कैमरा फुजीफिल्म एक्स-एस20 को लॉन्च कर दिया है। यह मिरर लेस डिजिटल कैमरे की एक्स सीरीज का नया मॉडल है। लेटेस्ट कैमरा कंपनी के स्वामित्व वाली कलर रिप्रोडक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके साथ 6.2के/30पी वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    FUJIFILM X-S20 की कीमत

    फुजीफिल्म एक्स-एस20 बॉडी की कीमत 118,999 रुपये हैं। ग्राहक दो लेंस बंडलों में से चुन सकते हैं। XC 15-45mm लेंस के साथ कीमत 129,999 रुपये तक जाती है, जबकि XF 18-55mm लेंस बंडल की कीमत 149,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    FUJIFILM X-S20 की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी का कहना है कि एक्स-एस20 से तस्वीरों में प्रीमियम स्तर की शानदार क्वालिटी और आधुनिक पोर्टेबिलिटी मिलती है। इससे शूटिंग के अलग-अलग लेवल को ट्राई किया जा सकता है, जिनमें कैजुअल सेल्फ-पोर्ट्रेट्स से लेकर एक्सपर्ट की तरह फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की जा सकती है। कंपनी ने कहा कि एक्स-एस20 उन लोगों के अनुकूल है, जो फिल्मों और फोटोग्राफी के लिए पोर्टेबल और हल्का कैमरा चाहते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह ऑल-इन-वन कॉम्पैक्ट और कम वजन वाला मॉडल है, जिसमें ज्यादा क्षमता की बैट्री और ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस वाले एएफ के अलावा वॉयस रिकॉर्डिंग भी मिलती है। यह पिछले मॉडल की तुलना में दोगुने से ज्यादा यानी लगभग 800 फ्रेम्स से शूटिंग करने में सक्षम है। कैमरे के साथ पहले से बेहतर बैटरी क्षमता मिलती है। इससे पूरे दिन के सफर के दौरान शूटिंग की जा सकती है।

    एक्स-एस20 मिरर लेस डिजिटल कैमरा है, जिसमें बैक-इल्यूमिनेटेड 26.1 एमपी सेंसर एक्स-ट्रांस सीएमओएस 4 के फास्ट इमेज प्रोसेसिंग इंजन एक्स प्रोसेसर 5 लगाया गया है। इस कैमरे में फाइव एक्सिस इन बॉडी इमेज स्टेब्लाइजेशन (आईबीआईएस) मैकेनिज्म मिलता है, जिससे 7.0 स्टॉप तक का फायदा मिलता है। यह एक्स्ट्रा मोबिलिटी के लिए पांचवी जेनरेशन के एक्स-सीरीज कैमरा फुजीफिल्म एक्स-टी5 के जैसा है।

    एक्स-एस20 के साथ 6.2के/30पी 4:2:2 10 बिट वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। प्रोफेशनल रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बाहरी एसेसरीज जोड़ने के लिए इसमें 3.5 मिमी. का माइक्रोफोन/ईयरफोन जैक भी लगाया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें