Fujifilm ने लॉन्च किया 102 मेगापिक्सल सेंसर वाला दुनिया का पहला कैमरा

फ्यूजीफिल्म (Fujifilm) ने भारतीय बाजार में अपने मिररलेस डिजिटल कैमरा Fujifilm GFX 100S को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कैमरे अपनी इस एक्स सीरीज कैमरे केस साथ तीन लेंस भी पेश किए हैं। इससे पहले Fujifilm ने इन तीनों प्रोडक्ट को जापान में लॉन्च किया था। Fujifilm का यह कैमरा दुनिया का पहला ऐसा कैमरा है जिसमें 102 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Fujifilm के इस नए कैमरे में फिल्म सिमुलेशन मोड भी दिया गया है। Fujifilm ने जो तीन लेंस पेश किए हैं उनमें GF 80mm F1.7 R WR lens, XF 70-300mm F4-5.6 और 27mm F2.8 शामिल हैं। कंपनी ने X-E4 कैमरा भी लॉन्च किया है जिसमें इन बॉडी स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट नहीं है।
कीमत की बात करें तो Fujifilm GFX100S की कीमत 5,39,999 रुपये है और इसे खासतौर पर प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के लिए लॉन्च किया गया है। वहीं Fujifilm X-E4 की कीमत 75,000 रुपये है जिसमें इन बॉडी स्टेबलाइजेशन नहीं मिलता है।
Fujifilm GFX100S, X-E4 की स्पेसिफिकेशन
Fujifilm GFX100S में 102 मेगापिक्सल का लेंस है जिसकी साइज 43.8x32.9mm है। कैमरे के साथ X-प्रोसेसर का भी सपोर्ट दिया गया है। 102 मेगापिक्सल वाला लेंस CMOS सेंसर है जिसका फेज डिटेक्शन 3.76 मिलियन है। कैमरे के साथ ऑटोफोकस भी है। ऑटोफोकस की स्पीड 0.18 सेंकेड है जो कि वाइड लाइफ फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट है।
Fujifilm GFX100S से आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और वह भी 29.97fps की दर से, हालांकि यह रिकॉर्डिंग आप सिर्फ 2 घंटे तक की ही कर सकते हैं। कैमरे के साथ 19 अलग-अलग मोड्स मिलेंगे। इसमें 3.2 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले है जिसे तीन एंगल पर एडजस्ट किया जा सकेगा।
कनेक्टिविटी के लिए कैमरे में Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, HDMI माइक्रो कनेक्टर (Type-D), 3.5mm का माइक्रोफोन और हेडफोन जैक है। इसके अलावा इसमें 2.5mm का रिमोट रिलीज कनेक्टर है। कैमरे में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है।
वहीं Fujifilm X-E4 एक कॉम्पैक्ट कैमरा है जिसमें 26.1 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस कैमरे से भी आप 30FPS पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और 240FPS पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।