Twitter: फ्रांस के मंत्री ने पैसे देने से किया इनकार, कहा- वापस ले लो अपना ब्लू टिक

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 07 Nov 2022 08:32 PM IST
सार

ओलिवियर वेरन के अनुसार, यदि ट्विटर ब्लू टिक के लिए फीस लेना चाहता है तो वह उनका अकाउंट अनवेरीफाइड कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह पक्का नहीं कह सकते कि मस्क के अधिग्रहण के बाद वह ट्विटर का उपयोग करना जारी रखेंगे या नहीं।

विज्ञापन
French minister Olivier Veran denied for Twitter Blue Tick subscription fees
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क। - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 27 अक्तूबर को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया है। मस्क के आने के बाद से ही ट्विटर कंपनी के राजस्व को बढ़ाने के प्रयास में कई बदलावों से गुजरा है। फर्म के शीर्ष अधिकारियों को हटाने से लेकर बड़ी छंटनी तक, ट्विटर ने कुछ ही दिनों में बहुत सारे बदलाव देखें हैं। इन परिवर्तनों के बीच, ट्विटर वेरिफिकेशन के लिए सदस्यता शुल्क को यूजर्स की भारी आलोचना झेलनी पड़ रही है। वेरिफिकेशन फीस को लेकर एक लेखक ने ट्विटर को गाली तक दे दी थी। अब फ्रांस के मंत्री और प्रवक्ता ओलिवियर वेरन ने भी वेरिफिकेशन फीस देने से इनकार कर दिया है।

    रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओलिवियर वेरन ने कहा है कि वह ब्लू टिक के लिए ट्विटर के मासिक शुल्क का भुगतान नहीं करेंगे। ओलिवियर वेरन के अनुसार, यदि ट्विटर ब्लू टिक के लिए ऐसी कोई फीस लेना चाहता है तो वह उनका अकाउंट डिसर्टिफाइड कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह पक्का नहीं कह सकते कि मस्क के अधिग्रहण के बाद वह ट्विटर का उपयोग करना जारी रखेंगे या नहीं। वेरन ने यह भी कहा कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए मालिक एलन मस्क की महत्वाकांक्षाओं के बारे में चिंतित हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Telegram:अब चैटिंग होगी और मजेदार, टेलीग्राम ने लॉन्च किए ये शानदार फीचर्स

    वेरन के अनुसार ट्विटर एक प्रमुख संचार टूल है, जिसके 10 मिलियन से अधिक फ्रांसीसी यूजर्स हैं। वेरन का कहना है कि कई सरकारी अधिकारियों के पास भी स्वयं के नाम का एक ब्लू चेकमार्क वाला वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट है। बता दें कि फ्रांस के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के ट्विटर अकाउंट पर करीब 425,000 फॉलोअर्स हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Oppo ने रिलीज किया ColorOS 13 का अपडेट, लिस्ट में हैं ये टॉप स्मार्टफोन

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें