ZOOOK के दो बेस्ट गेमिंग माउस भारत में लॉन्च, 600mAh की बैटरी से हैं लैस

फ्रांस कंपनी ZOOOK ने भारतीय बाजार में अपना नया गेमिंग माउस लॉन्च किया है। ZOOOK ने दो गेमिंग माउस पेश किए हैं जिन्हें Terminator और Bomber नाम दिया गया है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने गेमिंग हेडफोन पेश किया था।
ZOOOK TERMINATOR की खासियत
जूक का यह गेमिंग माउस एक वायरलेस माउस है जिसे रिचार्ज भी किया जा सकता है। इसमें सात बटन दिए गए हैं ताकि गेमर्स का गेम पर पूरा कंट्रोल रहे। इसमें सात अलग-अलग एलईडी बैकलाइट भी दी गई हैं। इसमें एक बटन ऑन-ऑफ करने के लिए भी है। इसमें 600mAh की लिथियम बैटरी है जिसे एक यूएसबी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। इसमें ऑटो स्लीपिंग फीचर है यानी 10 मिनट तक इस्तेमाल ना करने पर यह माउस स्लीप मोड में चला जाता है। इस माउस की बॉडी ABS प्लास्टिक की है। इसमें लेदर कॉलर और रबड़ फिनिश है। इसकी कीमत 2,995 रुपये है।
ZOOOK BOMBER की खासियत
ZOOOK Bomber एक यूएसबी वायर वाला गेमिंग माउस है। इसमें छह बटन दिए गए हैं। इसकी पोलिंग रेट 500Hz है। इसमें एक थंब फंक्शन भी है। इसमें 4 रंगों की RGB एलईडी लाइट दी गई है। इसकी बॉडी भी ABS प्लास्टिक की है जिसमें लेदर कॉलर और रबड़ फिनिश दी गई है। ZOOOK Bomber की कीमत 1,499 रुपये है।
बता दें कि पिछले साल कंपनी ने भारतीय गेमिंग बाजार में अपने 10 नए हेडफोन लॉन्च किए थे जिनके नाम क्रमशः Stealth, Rambo, Stallone, Bravo, Sniper, Communicate, Killer, Killer Gold, GamerZ1 और Rifle हैं। इन हेडफोन की कीमतें 2,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये के बीच हैं। ये सभी प्रोफेशनल हेडफोन हैं। इनकी डिजाइन प्रीमियम और लॉन्च लास्टिंग बिल्ड क्वालिटी है।
ZOOOK के इन गेमिंग हेडफोन की खासियतों की बात करें तो इनमें न्वाइज कैंसिलेशन के साथ प्रोफेशनल सराउंड साउंड क्वालिटी है। कंपनी का दावा है कि इन हेडफोन के साथ आपको वास्तव में युद्ध के मैदान का अनुभव होगा। इनका वजन महज वन पाउंड है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों का ख्याल रखते हुए कंपनी ने इन हेडफोन में मुलायम ईयरपैड्स दिए हैं।
- Amazon पर टॉप-4 बेस्ट सेलिंग बनी यह स्मार्टवॉच, जानें खासियत
- Instagram की बड़ी कार्रवाई, हैकर्स फोरम पर बिक रहे कई अकाउंट को किया ब्लॉक
- OPPO A15s का 128GB स्टोरेज वेरियंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
- WhatsApp Privacy: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, व्यापारिक संगठन ने खटखटाया था दरवाजा