Flix ने भारत में लॉन्च किए यूएसबी केबल और वॉल चार्जर, शुरुआती कीमत 149 रुपये

भारतीय स्मार्ट एसेसरीज ब्रांड फ्लिक्स बाई बीटल ने पावरबैंक्स की सफलात के बाद वॉल चार्जर और यूएसबी केबल की चार्जिंग सोल्यूशंस रेंज को लॉन्च कर दिया है। Flix ने वॉल चार्जर के साथ यूएसबी केबल लॉन्च किया है जिनकी बिक्री रिटेल स्टोर्स के साथ अमेजन से होगी। कंपनी का दावा है कि फ्लिक्स 2.1 वॉल चार्जर न सिर्फ सुपरफास्ट है, बल्कि अल्ट्रा पोर्टेबल भी है।
फ्लिक्स चार्जर
यह चार्जर डुअल डिवाइस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यूजर्स इससे एक साथ दो डिवाइसेज को चार्ज कर सकते हैं। यह चार्जर अपग्रेड की हुई स्मार्ट आईसी टेक्नोलॉजी से लैस है। इसकी 5वी/2.1ए की अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग यह सुनिश्चित करती है कि डिवाइसेज बिजली की रफ्तार से चार्ज हों। यह चार्जर काफी सुरक्षित है, जिससे इसमें जरूरत से ज्यादा गर्म होने, ज्यादा करंट आने और शॉर्ट सर्किट का खतरा कम हो जाता है। इस चार्जर के साथ एक मीटर लंबी केबल मिलेगा। चार्जर की कीमत 449 रुपये है और इसे 400 दिनों की वारंटी के साथ ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।
फ्लिक्स यूएसबी केबल
यूएसबी केबल की बात करें तो इसे इस तरह बनाया गया है कि इससे 2.0ए की स्पीड से तेज चार्जिंग होती है। यह उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरी करने के लिए अलग-अलग वैरिएशन और कॉन्फिगरेशन में आता है, जिसमें माइक्रो यूएसबी केबल, यूएसबी-टाइप सी केबल, आईपीएच केबल और 3 इन 1 केबल शामिल हैं। इसे प्रीमियम क्ववॉलिटी के कंपोनेंट्स और मैटेरियल से बनाया गया है।
टफ जॉइंट्स के साथ यह यूएसबी केबल 10,000+ बेंड के साथ आता है। यह केबल पीवीसी, टीपीई और नाइलॉन फिनिश में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 149 रुपये है और इसे 200 दिनों की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।
नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग पर फ्लिक्स इंडिया के बिजनेस हेड पुनीत गुप्ता ने कहा, 'अपने मेड इन इंडिया प्रॉडक्ट्स पर इंडस्ट्री में पहली बार मिलने वाली 400 दिनों की वारंटी के साथ हमने यहां क्वॉलिटी और डिजाइन के मामले में नए मानक तय किए हैं। कंपनी की नजर निकट भविष्य में अपनी उत्पाद पेशकश का विस्तार करने की है। दिसंबर 2020 के मध्य तक कंपनी ऑडियो प्रॉडक्ट्स की संपूर्ण रेंज भी लॉन्च करेगी। इसमें स्पीकर, टीडब्ल्यूएस और हेडफोन शामिल हैं।'
- सितंबर 2021 तक घर से काम कर सकेंगे गूगल के कर्मचारी, उसके बाद सप्ताह में तीन दिन आना होगा ऑफिस
- Google ने कहा- स्टोरेज की समस्या थी इसलिए ठप हुए थे जीमेल और Youtube
- iQoo U3 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा Dimensity 800U 5G प्रोसेसर
- एक घंटे तक ठप रहने के बाद शुरू हुईं जीमेल, यूट्यूब समेत Google की सभी सेवाएं