Beetl Flix की पहली स्मार्टवॉच Flix S1 भारत में लॉन्च, मिलेगी 400 दिनों की वारंटी

भारतीय स्मार्ट एक्सेसरीज ब्रांड फ्लिक्स (Flix) बाई बीटल ने स्मार्टवॉच की रेंज के साथ स्मार्ट वियरऐबल कैटेगरी में एंट्री मारी है। कंपनी ने एस सीरीज के तहत अपनी नई और पहली स्मार्टवॉच S1 Smartwatch को लॉन्च किया है। Flix S1 स्मार्टवॉच में शरीर का तापमान मापने के साथ-साथ हर्ट रेट सेंसर भी दिया गया है। इस स्मार्टवॉच के साथ 400 दिनों की वारंटी मिल रही है। फ्लिक्स एस1 स्मार्टवॉच की कीमत 2,499 रुपये है।
Flix S1 स्मार्टवॉच में कई सारे फिटनेस ट्रैकर फीचर्स भी हैं जिनमें स्लीप मॉनिटर, डेली एक्टिविटी ट्रैकर, स्टेप काउंटर आदि शामिल हैं। इस वॉच में वे सभी नोटिफिकेशन मिलेंगी जो आपके स्मार्टफोन पर आती हैं। इसमें रिमांइडर सेट करने का भी विकल्प है।
फ्लिक्स एस1 में 1.4 इंच की क्यूवीजीए हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलता है। यह IP68 वॉटरप्रूफ फीचर से लैस है, जिससे यह पानी के छींटों या बरसात में पूरी तरह सुरक्षित रहती है। इस स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ को लेकर 10 दिनों तक के बैकअप का दावा किया गया है।
ये भी पढ़ें: Flix ने भारत में लॉन्च किए यूएसबी केबल और वॉल चार्जर, शुरुआती कीमत 149 रुपये
कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.0 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें फाइंड योर फोन भी है, जिससे यह स्मार्टवॉच हिटफिट प्रो एप के माध्यम से आपके फोन को ट्रैक करने में मदद करती है। हिटफिट प्रो मोबाइल एप स्मार्टफोन के दोनों वर्जन आईओएस और एंड्रॉयड पर उपलब्ध है।
इसकी लॉन्चिंग पर बीटल इंडिया के बिजनेस हेड पुनीत गुप्ता ने कहा, 'हम स्मार्टफोन को लॉन्च कर बेहद उत्साहित हैं, जिसे इस अनिश्चितता से भरे हुए समय में यूजर्स को मदद देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सेहत को दुरुस्त रखने के लिए हम इस प्रॉडक्ट में बेहद किफायती दाम पर टेक्नोलॉजी और फिटनेस का परफेक्ट मिक्सचर देने के लिए प्रेरित हुए हैं।'
- नई पॉलिसी से WhatsApp को भारत में सबसे बड़ा नुकसान, Signal और टेलीग्राम के डाउनलोड्स का आंकड़ा 40 लाख के पार
- कानपुर में वैक्सीन लगवाने के बाद 40 छात्र अस्पताल में भर्ती, पढ़िए सरकार ने क्या कहा?
- UBON ने लॉन्च किया टॉर्च वाला वायरलेस स्पीकर, कीमत 1,199 रुपये
- Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, कीमत 329 रुपये