Nokia के इन दो स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट, ऑफर सीमित समय के लिए

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 11 Jan 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Flipkart Nokia Days, Buy Nokia 5.1 Plus and Nokia 6.1 Plus with Rs 1,000 Discount
nokia 6.1 plus

    HMD ग्लोबल ने पिछले साल भारत में नोकिया के कई स्मार्टफोन लांच किए थे जिनमें नोकिया 5.1 प्लस, नोकिया 6.1 प्लस जैसे कई फोन शामिल हैं। यदि आपको नोकिया के स्मार्टफोन पसंद हैं तो आपके लिए फ्लिपकार्ट ने नोकिया डेज सेल का आयोजन किया है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में आप Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। तो आइए जानते हैं ऑफर के बारे में विस्तार से।

    नोकिया 5.1 प्लस पर मिलने वाला ऑफर

    Nokia 5.1 Plus
    Nokia 5.1 Plus

    फ्लिपकार्ट नोकिया डेज सेल में नोकिया 5.1 प्लस को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इस फोन को भारत में 10,999 रुपये में लांच किया गया था। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.86 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। नोकिया 5.1 प्लस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 3060 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE,वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    विज्ञापन

    नोकिया 6.1 प्लस पर मिलने वाला ऑफर

    Nokia 6.1 Plus
    Nokia 6.1 Plus

    अब नोकिया 6.1 प्लस की बात करें तो इस फोन को 15,999 रुपये में लांच किया गया था लेकिन अब इस फोन को 1,000 रुपये की कटौती के साथ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, डुअल सिम सपोर्ट और 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 509, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है और उसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा नोकिया 6.1 प्लस में 3060 एमएमएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें