फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल: अब तक की सबसे कम कीमत पर मिलेगा थॉमसन स्मार्ट TV

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 14 May 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Flipkart Big shopping Days sale: Buy Thomson smart and led tv at lower price
flipkart big shopping days sale 2019

    ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज की शुरुआत 15 मई से हो रही है जो 19 मई 2019 तक चलेगी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में लैपटॉप, मोबाइल, एक्सेसरीज पर भारी छूट मिलेगी। इस सेल में कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दे रही है। यदि आप स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस सेल में थॉमसन का 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी आप 11 हजार रुपये से भी कम में खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं।

    सिर्फ 7,499 रुपये में एलईडी टीवी

    थॉमसन ने अपने टीवी के सभी मॉडल की कीमत कम करने की घोषणा की है। इस सेल में आप थॉमसन के स्मार्ट टीवी 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत से लेकर 33,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं साधारण एलईडी टीवी आप 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन

    फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में थॉमसन के टीवी की कीमत

    Thomson TV
    Thomson TV

    थॉमसन स्मार्ट टीवी और कीमत

    मॉडलसाइज डिस्प्लेकीमत
    Thomson B9 Pro32 इंचHD Ready LED Smart TV10,999 रुपये
    Thomson B9 Pro40 इंचFull HD LED Smart TV16,999 रुपये
    Thomson UD940 इंच4K Smart TV19,999 रुपये
    Thomson UD9 Series43 इंचUltra HD23,999 रुपये
    Thomson 43TH600040 इंचLED Smart TV23,999 रुपये
    Thomson UD950 इंच4K LED Smart TV29,999 रुपये
    Thomson UD955 इंच4K LED Smart TV33,999 रुपये

    नॉन स्मार्ट टीवी और कीमत

    मॉडलसाइजडिस्प्लेकीमत
    Thomson R924HD LED TV7,499 रुपये
    Thomson R932HD LED TV8,999 रुपये
    Thomson R948HD LED TV20,499 रुपये

    Thomson B9 Pro

    थॉमसन के इस टीवी के 32 इंच वाले मॉडल में एंड्रॉयड 5.1.1, मल्टी कोर जीपीयू, सैमसंग का पैनल और टीवी में डिफॉल्ट रूप से जीमेल, यूट्यूब, ट्वीटर, फेसबुक और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप मिलेंगे। टीवी में शानदार साउंड के लिए 10W के दो स्पीकर्स भी मिलेंगे। वहीं इनमें 1.4GHz का प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज और मिरर कास्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi, HDMI, USB, SD कार्ड और हेडफोन जैक का भी सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें