TikTok पर रातों-रात बनना है स्टार तो यहां से लें ट्रेनिंग, थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल भी होगा

Tiktok के बारे में तो आपलोग जानते ही होंगे। टिकटॉक ऐप भारत में फेसबुक के लिए मुसीबक बनते जा रहा है। टिकटॉक पर कुछ दिन पहले ही भारत में बैन लगा था जिससे कंपनी को अरबों का नुकसान हुआ, वहीं करीब 2 सप्ताह तक बैन रहने के बाद टिकटॉक फिर से गूगल प्ले-स्टोर और ऐप स्टोर पर वापस आ गया है। टिकटॉक पर छोटे-छोटे वीडियो बनाकर लोग रातों-रात स्टार बन रहे हैं, वहीं कई लोग पैसे भी कमा कर रहे हैं। यदि आप भी टिकटॉक पर वायरल होना चाहते हैं तो अब आप इसके लिए ट्रेनिंग ले सकते हैं। आइए जानते हैं कहां मिल रही है टिकटॉक पर वायरल होने की ट्रेनिंग और कितनी है फीस?

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिकि चाइनीज शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक ने अपनी कमाई को आगे बढ़ाने के लिए भारत में ट्रेनिंग क्लासेज, वर्कशॉप्स और मीटअप्स की शुरुआत की है। इसमें यूजर्स को इंफ्लुएंसर बनने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के गुर सिखाए जाएंगे।

टिकटॉक के वर्कशॉप्स में आपको फटाफट वीडियो एडिट, वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के तरीके बताए जाएंगे। इसमें लोगों को सोशल मीडिया ट्रेंडिंग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।