Flipkart बिग सेविंग डेज सेल: Blaupunkt ने लॉन्च किया 40 इंच का एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी, कीमत 13,499 रुपये
Blaupunkt के साथ Google TV का सपोर्ट मिलता है। इस टीवी सीरीज के 50 इंच वाले मॉडल की कीमत 30,999 रुपये, 55 इंच की की कीमत 31,999 रुपये और 65 इंच की कीमत 54,999 रुपये है। टीवी के रिमोट के साथ वॉयस कमांड भी मिलेगा।

विस्तार
जर्मन ब्रांड ने Blaupunkt ने भारतीय बाजार अपने स्मार्ट टीवी की नई सीरीज Sigma लॉन्च की है। Blaupunkt सिग्मा सीरीज के तहत 40 इंच का स्मार्ट टीवी पेश किया गया है। Blaupunkt के इस टीवी की बिक्री फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल में होगी। इस सेल में Blaupunkt के अन्य टीवी मॉडल पर 75% की छूट मिलेगी।
Blaupunkt के टीवी को इस सेल में 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा यदि आप Flipkart Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 5 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं यदि आप एसबीआई के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 10% की छूट मिलेगी। Blaupunkt के इस 40 इंच वाले टीवी की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है। सेल की शुरुआत 4 मई को हो जाएगी और 10 मई तक चलेगी।
Blaupunkt Sigma Series 40 इंच टीवी में 40 वॉट के दो स्पीकर हैं जिनके साथ सराउंड साउंड का भी सपोर्ट है। टीवी के साथ 512MB रैम और 4GB की स्टोरेज है। इसके साथ बेजललेस डिजाइन मिलेगी। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI और 2 USB पोर्ट मिलेंगे। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 300 निट्स है। टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में Amazon Video, Zee5, Sony LIV और Voot के लिए शॉर्टकट कीज मिलेंगे।
- इंसानों का दिमाग पढ़ेगा AI: रियल टाइम में आपकी सोच को लिखेगा, टेक्सास विश्वविद्यालय की टीम ने तैयार किया टूल
- AI के खतरे को लेकर व्हाइट हाउस में बुलाई गई बैठक, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों होंगी शामिल
- Maxima Max Pro Nitro स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, कॉलिंग के साथ इनबिल्ट गेम भी मिलेगा
- JioDive VR: जियो ने लॉन्च किया नया वर्चुअल रियलिटी हेडसेट, घर में IPL देखने पर मिलेगा स्टेडियम जैसा एक्सपीरियंस