फ्लिपकार्ट सेल: स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले सभी ऑफर्स यहां जानें, 24 इंच की कीमत 7999 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 29 Sep 2021 10:24 AM IST
सार

पिछले दो-तीन महीनों स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है लेकिन Flipkart Big Billion Days 2021 में स्मार्ट टीवी सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Flipkart Big Billion Days 2021 offers on smart tv from Blaupunkt Infinix and Thomson
Blaupunkt Android smart TV - फोटो : amarujala

    विस्तार

    हर साल फ्लिपकार्ट और अमेजन की फेस्टिव सेल का इंतजार करोड़ों लोगों को रहता है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2021 सेल की शुरुआत तीन अक्तूबर से हो रही है जो कि 10 अक्तूबर तक चलेगी। आठ दिन की इस सेल में मोबाइल, टीवी से लेकर तमाम इलेक्ट्रॉनिक और अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलने वाली है। पिछले दो-तीन महीनों स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है लेकिन Flipkart Big Billion Days 2021 में स्मार्ट टीवी सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। फ्लिपकार्ट की इस सेल में Blaupunkt, Infinix और Thomson जैसी कंपनियों के स्मार्ट टीवी पर 3,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में....

    Blaupunkt CyberSound स्मार्ट टीवी पर ऑफर

    Blaupunkt के 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी कीमत 14,999 रुपये है लेकिन इस सेल में इसे 12,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। वहीं 65 इंच मॉडल को 55,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा Blaupunkt 43 इंच को 28,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। Blaupunkt के CyberSound TV मॉडल्स पर 3,500 रुपये तक की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Infinix X1 सीरीज स्मार्ट टीवी पर ऑफर

    Infinix के स्मार्ट टीवी पर भी बंपर छूट मिलेगी। Infinix 32X1 स्मार्ट टीवी को 3,000 रुपये की छूट के साथ 11,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इसकी कीमत 15,999 रुपये है। वहीं 40X1 और 43X1 मॉडल पर भी 4,000 रुपये तक की छूट मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Thomson स्मार्ट टीवी पर ऑफर

    Thomson टीवी की दो सीरीज एंड्रॉयड और Oath Pro सीरीज पर छूट मिलेगी। Thomson 32 इंच स्मार्ट टीवी को 12,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा, जबकि इसकी कीमत 14,999 रुपये है। इसके अलावा Thomson के 24 इंच टीवी को 7,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा, जबकि इसकी रेगुलर कीमत 9,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें