Fitshot Saturn: 1.3 इंच कॉस्मिक डिस्प्ले के साथ मिलेगी कॉलिंग की सुविधा, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड से है लैस
नई स्मार्टवॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। Fitshot Saturn में 1.3 इंच कॉस्मिक डिस्प्ले और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है।

विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Fitshot ने अपने स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए Fitshot Saturn स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने Fitshot Crystal को भारतीय बाजार में पेश किया था। नई स्मार्टवॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। Fitshot Saturn में 1.3 इंच कॉस्मिक डिस्प्ले और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है। वॉच में मल्टिपल हेल्थ ट्रेकिंग फीचर्स भी मिलते हैं। चलिए जानते हैं वॉच की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...
स्मार्टवॉच को ब्लू, ब्लैक, ग्रे और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Fitshot Saturn को 2,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है और वॉच को फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। वॉच के साथ कंपनी 1 साल की वारंटी दे रही है।
स्मार्टवॉच में 1.32 इंच की कॉस्मिक डिस्प्ले मिलती है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट, 360x360 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। वॉच में राउंड डायल मिलता है। स्मार्टवॉच के साथ एडवांस्ड ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है। कॉलिंग के लिए वॉच में इनबिल्ट स्पीकर और माइक मिलता है। साथ ही इसमें कॉल डायल जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि वॉच को एक बार फुल चार्ज करने पर सात दिन तक चलाया जा सकता है। Fitshot Saturn में डांस, क्रिकेट, रनिंग, बॉक्सिंग जैसे 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है।
वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2, स्ट्रेस, स्लीप मॉनिटर और फीमेल साइकल (Cycle) ट्रैकिंग जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मिलते हैं। अन्य स्पेसिफिकेशन का बात करें तो इस वॉच में फाइंड माय डिवाइस (Find My Device), कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल, कैलकुलेटर, फ्लैश लाइट और वेदर फोरकास्ट (Weather Forecasts) जैसे फीचर्स शामिल हैं। Fitshot Crystal में वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग मिलती है।
फिटशॉट सीईओ और फाउंडर सचिन रेलहन का कहना है कि, "फिटशॉट सैटर्न स्मार्टवॉच जनरेशन Z के लिए एक आदर्श मैच है, जो हमेशा चलते रहते हैं और अपनी उंगलियों पर सब कुछ चाहते हैं। बेजोड़ फीचर्स बेहद शानदार बॉडी में पैक की गई हैं। Fitshot Crystal को एक स्मार्ट स्टाइल स्टेटमेंट के रूप में डिजाइन किया गया है।"
- Vivo V27 Pro: 12GB रैम और लेटेस्ट प्रोसेसर से लैस होगा फोन, लॉन्च से पहले डिटेल आई सामने, जानें फीचर्स
- Airtel 5G: राजस्थान के इन 5 शहरों में लॉन्च हुई एयरटेल 5G सर्विस, अब तक इन शहरों में पहुंचा Airtel 5G Plus
- काम की बात: फोन में कर लें ये सेटिंग्स, चोरी होने पर भी पता चल जाएगी लोकेशन, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
- Lava Yuva 2 Pro: 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ खूबसूरत डिजाइन वाला फोन, ट्रिपल कैमरा और 7GB रैम से है लैस