Moto E13 को खरीदने का पहला मौका आज, आठ हजार से कम में मिलेगा डॉल्बी एटमॉस स्पीकर वाला फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Feb 2023 11:51 AM IST
सार

Moto E13 की बिक्री दोपहर 12 बजे से होगी। Moto E13 को हाल ही में भारत में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Moto E13 में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला स्पीकर है। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं....

विज्ञापन
first sale of moto e13 in India today price and specifications
Moto E13 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Motorola के नए फोन Moto E13 की आज पहली सेल है। Moto E13 को आज यानी 15 फरवरी को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। Moto E13 की बिक्री दोपहर 12 बजे से होगी। Moto E13 को हाल ही में भारत में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Moto E13 में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला स्पीकर है। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं....

    मोटो के नए फोन को ऑरोरा ग्रीन, कॉस्मिक ब्लैक और क्रीमी व्हाइट कलर में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 2 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। फोन को फ्लिपकार्ट और जियोमार्ट से खरीदा जा सकता है। मौजूदा और नए जियो ग्राहकों को फोन की खरीद पर 700 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।

    विज्ञापन

    Moto E13 में डुअल नैनोसिम का सपोर्ट और एंड्रॉयड 13 (गो एडिशन) दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 प्रोसेसर और माली-G57 MP1 जीपीयू के साथ 4 जीबी तक LPDDR4x रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें