4G VoLTE के साथ लॉन्च हुआ पहला एंड्रॉयड Go फोन, 2,400 रुपये में हो सकता है आपका

भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी Lava ने अपने पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Lava Z50 को बाजार में उतार दिया है। इस फोन को कंपनी ने फरवरी 2018 में बर्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश किया था। वैसे तो इस स्मार्टफोन की कीमत 4,400 रुपये है लेकिन यह फोन आपको सिर्फ 2,400 रुपये में मिल सकता है। यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन की खासियतों की बात करें तो एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) को खास तौर पर कम रैम वाले स्मार्टफोन के लिए तैयार किया गया है। यानी इस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ एंट्री लेवल स्मार्टफोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अनुभव मिलेगा। ओरियो का यह लाइट वर्जन 512 एमबी से 1 जीबी रैम तक के भी स्मार्टफोन में आसानी से काम करेगा और स्टोरेज की समस्या नहीं होगी।
Lava Z50 की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Lava Z50 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 4.5 इंच की डिस्प्ले होगी जिसका रिजॉल्यूशन 854x480 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा इस फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज का मीडियाटे का MT6737M प्रोसेसर, ग्राफिक्सल के लिए एड्रेनो 304 GPU, 1GB रैम और 8 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का हल्का वर्जन एंड्रॉयड गो दिया गया है। स्मार्टफोन में MyAirtel App, Airtel TV, Wynk Music, गूगल गो, मैप्स गो, यूट्यूब गो जैसे ऐप प्री-इंस्टॉल्ड जैसे ऐप प्री-लोडेड मिलेंगे। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ LED फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन के साथ 2 साल की वारंटी भी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम, 4G VoLTE, WiFi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0 और 2000mAh की बैटरी है। फोन की बिक्री लावा की वेबसाइट से हो रही है।
2,400 रुपये में कैसे मिलेगा 4,400 रुपये का लावा जेड50?

दरअसल इस फोन के लिए एयरटेल ने लावा से पार्टनरशिप की है जिसके तहत इस फोन के साथ 2,000 रुपये का कैशबैक एयरटेल की ओर से मिलेगा। इसके लिए आपको फोन में पहला सिम एयरटेल का यूज करना होगा और 36 महीनों तक 169 रुपये का रिचार्ज करना होगा।