24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Vivo V9, जानें कीमत

Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वीवो वी9 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की डिजाइन iPhone X जैसी दी गई है। दोनों फोन को एक साथ रखने पर कोई भी धोखा खा सकता है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा और एंड्रॉयड ओरियो 8.0 दिया गया है। बता दें कि इससे पहले इस फोन को कंपनी ने थाइलैंड में लॉन्च किया था। फोन की बिक्री के लिए अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर पर प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी बिक्री 2 अप्रैल से होगी।
Vivo V9 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोन के फीचर्स की बात करें तो Vivo V9 में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.3 इंच की फुल एचडी+ IPS डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
जहां तक कैमरे का सवाल है तो इसमें आईफोन x टाइप का ही वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है जिसमें फेस ब्यूटी और एआई स्टीकर्स का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में FM radio, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, माइक्रो-USB, OTG सपोर्ट और 3260mAh की बैटरी है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। भारत में इस फोन की कीमत 22,990 रुपये है और यह फोन शैंपेन गोल्ड, पर्ल ब्लैक और सफायर ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।