Fire-Boltt Phoenix: एमोलेड डिस्प्ले और कॉलिंग फीचर के साथ भारत में लॉन्च, स्मार्टवॉच में गेम भी खेल सकेंगे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 17 Aug 2023 05:40 PM IST
सार

Fire-Boltt Phoenix में 1.4 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वॉच के साथ मल्टीपल हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Fire Boltt Phoenix AMOLED Smartwatch Launched in India with Inbuilt Games price and specifications
Fire-Boltt Phoenix - फोटो : Fire-Boltt

    विस्तार

    फायर बोल्ड ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Phoenix को लॉन्च कर दिया है। वॉच को एमोलेड डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर से लैस किया गया है। Fire-Boltt Phoenix स्मार्टवॉच के साथ इनबिल्ट गेम का सपोर्ट भी दिया गया है। वॉच में 1.4 इंच डिस्प्ले और 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वॉच के साथ मल्टीपल हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं वॉच की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    फायर बोल्ड फीनिक्स को 2,199 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। स्मार्टवॉच तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, गोल्ड और ग्रे कलर में पेश किया गया है। Fire-Boltt Phoenix को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Fire-Boltt Phoenix को 1.43 इंच एचडी एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले में (466X466 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टवॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी दी गई है। कंपनी का कहना है कि वॉच के साथ सीधे कॉल कर सकते हैं और रिसीव भी कर सकते हैं। वॉच के साथ इनबिल्ट गेम का भी सपोर्ट मिलता है। यानी आप इसमें गेम भी खेल सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें