Fire Boltt AI स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, कॉलिंग का भी है सपोर्ट, 10 दिनों की है बैटरी लाइफ
Fire Boltt AI के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें अलार्म, वेदर अपडेट, सेडेंटरी रिमाइंडर, मेंस्ट्रुअल रिमाइंडर, हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग और ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

विस्तार
घरेलू कंपनी फायर बोल्ट ने अपनी पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाली स्मार्टवॉच Fire Boltt AI को भारत में पेश की है। इस साल अभी तक फायर बोल्ट ने सात स्मार्टवॉच पेश किए हैं। Fire Boltt AI में ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है। कॉलिंग के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट दिया गया है। Fire Boltt AI को तीन कलर में पेश किया गया है जो ब्लैक, ब्लू और पिंक हैं। इस वॉच को 4,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Fire Boltt AI की स्पेसिफिकेशन
फायर बोल्ट की इस स्मार्टवॉच में एपल सिरी और गूगल असिस्टेंट दोनों का सपोर्ट दिया गया है। इस वॉच में कॉल हिस्ट्री भी मिलेगी। वॉच के साथ डायलपैड और कॉन्टेक्ट को सेव करने की भी सुविधा है। कॉलिंग के लिए इस वॉच में आपको माइक और स्पीकर भी मिलेगा। Fire Boltt AI के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें अलार्म, वेदर अपडेट, सेडेंटरी रिमाइंडर, मेंस्ट्रुअल रिमाइंडर, हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग और ब्लड प्रेशर ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Fire Boltt AI में 1.7 इंच की HD डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 240x280 पिक्सल है। इसमें 10 इन-बिल्ट स्पोर्ट्स मोड और स्ट्रेस मैनेजमेंट सिस्टम भी है। इसे वाटर प्रूफ के लिए IP67 की रेटिंग भी मिली है। इसकी बैटरी को लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।