घरेलू कंपनी फेंडा ऑडियो ने पेश किया 80 वॉट का साउंडबार, कीमत 7,999 रुपये
इस साउंडबार में 80 वॉट का आउटपुट है और सबवूफर के लिए 6.5 बास ड्राइवर दिया गया है। साउंडबार का डिस्प्ले पैनल इसके अंदर रखा गया है और इसमें फ्रंट पैनल पर एक अच्छे व्यूइंग एंगल के साथ एक चमकदार LED डिस्प्ले है।

विस्तार
भारत के प्रमुख ऑडियो सॉल्यूशंस ब्रांड फेंडा ऑडियो (F&D) अपने प्रीमियम व होम एंटरटेनमेंट प्रोडक्टस पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया दमदार और मल्टीफंक्शनल साउंडबार HT-330 पेश किया है। F&D HT-330 साउंडबार को खासतौर पर घर या टैरेस पार्टियों के लिए डिजाइन किया गया है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए साउंडरबार में ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। ऐसे में आप इसे टीवी से लेकर लैपटॉप और मोबाइल सभी गैजेट से कनेक्ट कर सकते हैं। यह साउंडबार एमपी3/WMA डुयल फॉर्मेट डिकोडिंग के साथ यूएसबी रीडर के साथ भी काम करता है।
इसकी लॉन्चिंग पर फेंडा ऑडियो के मार्केटिंग मैनेजर, पंकज कुशवाहा ने कहा, 'हम F&D में हम अपने ग्राहकों को कोस्ट-इफेक्टिव कीमतों पर बेस्ट टेक्नालजी और क्वालिटी प्रदान करना चाहते हैं। हम लगातार इनोवेशन पर काम करते है और उसी का लक्ष्य रखते है। हम हर घर के लिए हाई-एंड प्रोडक्टस बनाने की अपनी लॉन्ग-टर्म स्ट्रेटजी को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे हैं।'
इस साउंडबार में 80 वॉट का आउटपुट है और सबवूफर के लिए 6.5 बास ड्राइवर दिया गया है। साउंडबार का डिस्प्ले पैनल इसके अंदर रखा गया है और इसमें फ्रंट पैनल पर एक अच्छे व्यूइंग एंगल के साथ एक चमकदार LED डिस्प्ले है। F&D HT-330 की कीमत 9,990 रुपये है, लेकिन कंपनी के विशेष ऑफर के तहत इसे 7,999 रुपये में दे रही है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी मिल रही है।