IPL धमाका ऑफर: सिर्फ 999 रुपये में स्मार्ट टीवी और अनलिमिटेड इंटरनेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Apr 2023 04:08 PM IST
सार

यदि आप भी आईपीएल के दीवाने हैं और सस्ते में स्मार्ट टीवी की तलाश में हैं और साथ ही किसी सस्ते इंटरनेट प्लान को भी खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की है, क्योंकि आपको मात्र 999 रुपये में 32 इंच का स्मार्ट टीवी और अनलिमिटेड इंटरनेट मिलने वाला है।

विज्ञापन
Excitel IPL OFFER Get 32inch LED Smart TV at affordable price of INR 999 details here
Excitel IPL OFFER - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी आईपीएल के दीवाने हैं और सस्ते में स्मार्ट टीवी की तलाश में हैं और साथ ही किसी सस्ते इंटरनेट प्लान को भी खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की है, क्योंकि आपको मात्र 999 रुपये में 32 इंच का स्मार्ट टीवी और अनलिमिटेड इंटरनेट मिलने वाला है। जी, हां आपको भले ही मजाक लग रहा होगा कि लेकिन यह सच है कि इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी ने Excitel ने यही ऑफर लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

    Excitel का यह ऑफर वाकई हैरान करने वाला है क्योंकि 999 रुपये में इंटरनेट का प्लान नहीं मिलता है और कंपनी 32 इंच का स्मार्ट टीवी भी दे रही है। कंपनी ने इस प्लान का नाम Excitel’s ‘Smart TV with Smart Wi-Fi’ रखा है। इस प्लान में कितना डाटा मिलेगा, इस बाबत कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    इस प्लान में ग्राहकों को 300mbps की स्पीड से ब्रॉडबैंड इंटरनेट मिलेगा। इसके अलावा 6 OTT एप्स का एक्सेस, 300+ Live TV चैनल और 32 इंच का फ्रेमलेस स्मार्ट LED TV मिलेगा। इस प्लान की मासिक कीमत महज 999 रुपये है, हालांकि कब तक हर महीने पैसे देने हैं, इस संबंध में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। इस ऑफर को कंपनी की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें