फैसला: अब सभी तरह की डिवाइस के लिए होगा एक ही चार्जर, यूरोपियन यूनियन जल्द लागू करेगा नियम
यूरोपियन यूनियन (EU) ने यूनिवर्सल चार्जर के लिए एक नियम बनाया है। यूनियन का कहना है वह जल्द सभी तरह के स्मार्टफोन के लिए एक यूनिवर्सल चार्जर का नियम लागू करेगी जिसके बाद सभी कंपनियों को अलग-अलग चार्जर देने और सभी यूजर्स को अलग-अलग चार्जर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विस्तार
एक वक्त था जब राउंड में मोटा वाला चार्जर मोबाइल के लिए आता था। उसके बाद सभी कंपनियों के अलग-अलग चार्जर आने लगे। फिर नोकिया के फोन में पतले पिन वाला चार्जर आया और इतना लोकप्रिय हो गया कि हर कोई उसे ही इस्तेमाल करने लगा। अब इस वक्त बाजार में माइक्रो यूएसबी, टाईप-C,टाईप-B, टाईप-A जैसे तरह के चार्जर मौजूद हैं, हालांकि इनमें से टाईप-सी सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। कई लैपटॉप भी एक टाईप-सी पोर्ट के साथ आने लगे हैं। अब एक ऐसा फैसला आया है जो कि आपके दिल को खुश कर देगा।
यूरोपियन यूनियन (EU) ने यूनिवर्सल चार्जर के लिए एक नियम बनाया है। यूनियन का कहना है वह जल्द सभी तरह के स्मार्टफोन के लिए एक यूनिवर्सल चार्जर का नियम लागू करेगी जिसके बाद सभी कंपनियों को अलग-अलग चार्जर देने और सभी यूजर्स को अलग-अलग चार्जर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
एक ही चार्जर होने का एक बड़ा फायदा यह भी होगा कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे में कमी आएगी, लेकिन यूरोपियन यूनियन के इस फैसले पर एपल की राय अलग है। एपल का कहना है कि यूनिवर्सल चार्जर के आने के बाद इनोवेशन खत्म हो जाएगा प्रदूषण भी बढ़ेगा, हालांकि इसके पीछे एपल ने कारण नहीं बताया। बता दें कि यूरोपियन यूनियन में करीब 45 करोड़ स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं।
दरअसल एपल लंबे समय से अपने आईपैड और आईफोन में लाइटनिंग टाईप चार्जर का इस्तेमाल करता आ रहा है और वह यूरोपियन यूनियन टाईप-C चार्जर को यूनिवर्सल चार्जर बनाने पर विचार कर रही है। ऐसे में एपल के लिए बड़ी मुसीबत हो जाएगी। एपल का कहना है कि यूनियन के इस फैसले से पूरी दुनिया के ग्राहकों को समस्या होगी। बता दें कि यूरोपियन यूनियन में इस तरह की मांग पिछले साल जनवरी में भी उठी थी।
- Blaupunkt का 65 इंच का 4K स्मार्ट टीवी जल्द होगा भारत में लॉन्च, फीचर्स आए सामने
- रेडमी इंडिया ने चुपके से लॉन्च किया यह बजट स्मार्टफोन, आज मिलेगा खरीदने का मौका
- अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2021: 75 हजार वेंडर होंगे शामिल, लॉन्च होंगे 1000 नए प्रोडक्ट
- 12 दिनों के बैटरी बैकअप के साथ Realme Band 2 भारत में लॉन्च, SpO2 सेंसर से है लैस