अमेरिकी कंपनी एंकर ने भारत में लॉन्च किया कॉर्डलेस स्टिक वैक्यूम क्लीनर
एस11 गो वैक्यूम क्लीनर में तीन मोड हैं जो कि मैक्सिमम, मिडिल और लो हैं। इन मोड्स का इस्तेमाल आप अपनी जरूरतों के हिसाब से कर सकते हैं।

विस्तार
अमेरिकी कंपनी यूफी बाई अंकर ग्रुप ने भारतीय बाजार के लिए अपने ऑल न्यू होमवैक एस11 गो को लॉन्च कर दिया है। अपनी अल्ट्रा सक्शन पावर के साथ यह कमरे को गहराई और बेहतर ढंग से साफ करने की जबर्दस्त पावर से लैस है, जो इसे कॉर्डलेस-स्टिक वैक्यूम क्लीनर बनाता है। इसकी कीमत केवल 17,999 रुपये रखी गई है। यूफीहोमवैक एस 11 गो से कमरे की किसी भी कोने की सफाई अच्छे तरीके से हो सकती है। यह प्रॉडक्ट 12 महीने की वॉरंटी के साथ आता है।
यूफी ने एस11 गो वैक्यूम क्लीनर को नेक्स्ट जेनरेशन की क्लीनिंग तकनीक के साथ लॉन्च किया है ताकि यह आराम से सफाई कर सके। यह 120 एडब्ल्यू (एयर वॉट्स) पावर से लैस है। एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी लाइफ 40 मिनट की होती है। इसमें पांच चरणों का फिल्ट्रेशन सिस्टम भी मिलता है, जिसमें एचईपीए फिल्टर शामिल किया गया है। इससे आपके घर के कोने-कोने की बेहतरीन सफाई होती है। इसके उच्च क्षमता के फिल्टर को धोया भी जा सकता है।
एस11 गो वैक्यूम क्लीनर में तीन मोड हैं जो कि मैक्सिमम, मिडिल और लो हैं। इन मोड्स का इस्तेमाल आप अपनी जरूरतों के हिसाब से कर सकते हैं। इससे कूड़े-करकट के ढेर और विशाल मलबे को भी आसानी से साफ किया जा सकता है। इस वैक्यूम क्लीनर का डस्ट टाइट एयर कंटेनमेंट वायु प्रदूषण को भी कम करता है।
इस वैक्यूम क्लीनर को दीवार पर आराम से टांगा जा सकता है। इसके साथ हैंगर, फ्लोर ब्रश, एसी चार्जर, मेटल होस, लॉन्ग सर्विस टूल, सॉफ्ट टच के लिए 2 इन 1 सर्विस टूल, मिनी मोटरराइज्ड ब्रश और एक एक्सटेंशन मिलता है। इसमें एक लाइट भी लगी है जो अंधरे में सफाई करने में मदद करती है।