Eufy का नया वैक्यूम क्लिनर भारत में लॉन्च, 35 मिनट का है बैटरी बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Sep 2021 03:50 PM IST
सार

यूफी होमवैक एस11 लाइट को खासतौर से त्यौहारों के दौरान और रोजमर्रा के कामों को के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें दमदार 75 एडब्लू का सक्शन है जो कि धूल को खींचने में माहिर है।

विज्ञापन
Eufy by Anker debuts budget friendly HomeVac S11 Lite Cordless Stick Vacuum Cleaner
HomeVac S11 Lite - फोटो : amarujala

    विस्तार

    अपने स्मार्ट क्लीनिंग प्रोडक्ट के लिए मशहूर यूफी बाय अंकर ने होमवैक एस11 लाइट कॉर्डलेस स्टिक वैक्यूम को भारत में लॉन्च कर दिया है। यूफी होमवैक एस11 लाइट एक मजबूत और हल्के वजन का वैक्यूम क्लीनर है। इसे आसानी से हैंडल किया जा सकता है। इसमें एक शक्तिशाली मोटर और हाईजेनिक डर्ट इजेक्टर दिया गया है जो कि घर या कार्यस्थल को साफ करता है और आपके हाथों पर जरा भी धूल नहीं लगती है। नए प्रोडक्ट को 13,499 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिल रही है।

    यूफी होमवैक एस11 लाइट को खासतौर से त्यौहारों के दौरान और रोजमर्रा के कामों को के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें दमदार 75 एडब्लू का सक्शन है जो कि धूल को खींचने में माहिर है। इसके अलावा इसमें 215डब्लू बीएलडीसी मोटर है। इसकी बैटरी का बैकअप 35 मिनट का है। ब्रश हेड में हाइपर-फ्लेक्स हेड के साथ एलईडी लाइट्स भी हैं जो कि अंधेरे में सफाई करने में मदद करती हैं।

    विज्ञापन

    यूफी एस11 लाइट की कॉर्डलेस को कॉर्ड के साथ दोनों तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ एक आर्क-शेप्ड इनलेट भी मिलता है जो कि सोफा और छोटी जगहों तक पहुंचने में मदद करता है। यूफी एस11 लाइट में 650एमएल का डस्ट बॉक्स है जिसमें काफी धूल इकट्ठा हो सकती है। भारतीय बाजार में यूफी बाय अंकर के कई अन्य प्रोडक्ट्स भी हैं जिनमें जी10 हाइब्रिड, जी30 हाइब्रिड, एस11 गो, 11एस, 35सी और एच11 प्योर शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले इसी साल जुलाई में Eufy ने अपने क्लिनिंग रोबोट Eufy Robovac 35C को भारत में पेश किया है। Eufy Robovac 35C का सक्शन पहले के मुकाबले तीन गुणा मजबूत है और इसमें वाई-फाई की कनेक्टिविटी भी दी गई है। इस रोबोट क्लिनर में एक बड़ा डस्टबिन भी दिया गया है। Eufy Robovac 35C की कीमत 14,999 रुपये है और इसे फ्लिपकार्ट से 12 महीने की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें