KDM ने भारत में लॉन्च किया नया ब्लूटूथ नेकबैंड, 30 घंटे बैटरी बैकअप है दावा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Mar 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Enjoy 30 Hours of Uninterrupted Entertainment with KDM G1-X30 Wireless Neckband Earphones
KDM G1-X30 - फोटो : amar ujala

    किफायती ऑडियो ब्रांड कंपनी KDM ने भारत में अपना नया वायरलेस नेकबैंड KDM G1-X30 लॉन्च किया है। केडीएम के इस नेकबैंड की खासियत यह है कि इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 30 घंटे के बैकअप का दावा किया है। दमदार बैटरी बैकअप को लेकर कंपनी ने इसमें 260mAh की बैटरी दी है।

    KDM G1-X30 को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि सिंगल चार्ज में लगातार 35 घंटे तक फोन पर बात किया जा सकता है औ स्टैंडबाय को लेकर 600 घंटे के बैकअप है। केडीएम के इस नेकबैंड में शानदार ऑडियो का दावा है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है।

    विज्ञापन

    केडीएम के इस नेकबैंड का ऑडियो लेवल -42dB है। इसमें न्वॉयड कैंसिलेशन भी दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें बास, और हाई-फाई स्टीरियो साउंड मिलेगा। इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में 2 घंटे का वक्त लगेगा। यह बैंड व्हाइट और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। इसके साथ एक साल की वारंटी मिलेगी और इसकी कीमत 1,299 रुपये है। नेकबैंड के साथ बॉक्स में यूएसबी केबल और वारंटी कार्ड मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले केडीएम ने भारत में अपना एक नया वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन KDM 851H पेश किया है। इस हेडफोन को सभी उम्र के यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। यह एक ओवरहेड हेडफोन है। KDM ने इसकी बैटरी को लेकर 7-8 घंटे तक का दावा किया है।

    इस हेडफोन में एचडी ऑडियो भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें कॉलिंग के लिए माइक भी मिलता है। KDM के इस हेडफोन में ब्लूटूथ 4.2 दिया गया है जिसका रेंज 10 मीटर है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें