घरेलू कंपनी Elista ने लॉन्च किया टावर स्पीकर, 65 वॉट का है ऑडियो आउटपुट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Jan 2023 04:41 PM IST
सार

Elista ELS-ST6500AUFB यूनिक ग्लॉसी लुक के साथ आता है जो कि आपके कमरे की रौनक को भी बढ़ा सकता है। Elista ELS-ST6500AUFB को आप किसी भी स्मार्ट टीवी, CD/DVD प्लेयर, टैबलेट या मोबाइल फोन से कनेक्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Elista single tower speaker ELS ST6500AUFB powered by BassXpert
Elista ELS-ST6500AUFB - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Elista ने अपने टावर स्पीकर Elista ELS-ST6500AUFB को लॉन्च कर दिया है। यह एक सिंगल टावर स्पीकर है जो कि आपकी किसी भी पार्टी को शानदार बना सकता है। Elista ELS-ST6500AUFB में मल्टी कलर RGB डांसिंग लाइट दी गई है। Elista ELS-ST6500AUFB का आउटपुट 65 वॉट का है।

    Elista ELS-ST6500AUFB यूनिक ग्लॉसी लुक के साथ आता है जो कि आपके कमरे की रौनक को भी बढ़ा सकता है। Elista ELS-ST6500AUFB को आप किसी भी स्मार्ट टीवी, CD/DVD प्लेयर, टैबलेट या मोबाइल फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। स्पीकर के वॉल्यूम, बास और टेरिबल आदि को मैनुअल तौर पर कंट्रोल किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Elista ELS-ST6500AUFB के साथ रिमोट कंट्रोल भी दिया गया है। इसमें BassXpert का सपोर्ट है जिसे लेकर हेवी बास का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्पीकर में ब्लूटूथ के अलावा AUX, FM और USB का सपोर्ट है। इस स्पीकर के साथ कैरोअके माइक भी मिलता है। Elista का यह प्रीमियम स्पीकर 3,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है और इसे फ्लिपकार्ट से 12 महीने की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले साल अक्तूबर में कंपनी ने अपना पहला साउंडबार Elista MusiBar ELS Bar 6000 पेश किया था जो कि खासतौर पर स्मार्ट टीवी और मनोरंजन के लिए डिजाइन किया गया है। Elista ने अपने इस नए साउंडबार के साथ हाई क्वॉलिटी ऑडियो का दावा किया है। Elista MusiBar ELS Bar 6000 डिजिटल एंप्लिफायर से लैस है और इसका साउंड आउटपुट 60W है। इलिस्ता का यह साउंडबार प्रीमियम शाइनी डिजाइन के साथ आता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें