घरेलू कंपनी Mivi ने लॉन्च किया नई सीरीज का ईयरबड्स Mivi K7 TWS, 60 घंटे चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Apr 2023 03:18 PM IST
सार

Mivi K7 TWS में ब्लूटूथ 5.3 है जिसकी रेंज 10 मीटर है। Mivi K7 TWS में 13mm का ड्राइवर है जिसे लेकर कंपनी ने शानदार बास का दावा किया है। इसमें 50ms तक की लो लैटेंसी है जो कि गेमिंग के लिए है। इसमें एक गेम मोड भी मिलता है।

Domestic company Mivi launches new series of earbuds Mivi K7 TWS battery will last for 60 hours
Mivi K7 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Mivi ने अपने नए ईयरबड्स Mivi K7 TWS को लॉन्च कर दिया है। Mivi K7 TWS कंपनी की के सीरीज का नया बड्स है। Mivi K7 TWS के साथ कंपनी ने स्लिक और इलेजेंट डिजाइन दी है। Mivi K7 TWS को पांच कलर्स में पेश किया गया है जिनमें ब्लैक, बिज, पिंक, ब्लू और ग्रीन कलर शामिल हैं। Mivi K7 TWS की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है।

    Mivi K7 TWS कंपनी का मेड इन इंडिया प्रोडक्ट है। इसके साथ एआई आधारित न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इसमें ऑडियो कोडेक AAC और SBC का सपोर्ट है। Mivi K7 TWS को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    Mivi K7 TWS में डुअल माइक का सपोर्ट है जिसे लेकर कंपनी ने बेस्ट कॉलिंग और साउंड क्वालिटी का दावा किया है। Mivi K7 TWS में ‘Starry Night Effect' है जो कि चार्जिंग केस के साथ मिलता है। मिवी का यह बड्स मैटालिक फिनिश के साथ आता है।

    Mivi K7 TWS में ब्लूटूथ 5.3 है जिसकी रेंज 10 मीटर है। Mivi K7 TWS में 13mm का ड्राइवर है जिसे लेकर कंपनी ने शानदार बास का दावा किया है। इसमें 50ms तक की लो लैटेंसी है जो कि गेमिंग के लिए है। इसमें एक गेम मोड भी मिलता है। स्वेट रेसिस्टेंट के लिए Mivi K7 TWS को IPX4.0 की रेटिंग मिली है। Mivi K7 TWS के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। इसमें टाइप सी चार्जिंग है। प्रत्येक बड्स में 40mAh की बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...