DIZO Trimmer Kit Pro Review: 1,500 रुपये में एक कंप्लीट ग्रूमिंग पैकेज

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Nov 2022 04:01 PM IST
सार

DIZO Trimmer Kit Pro में 1800mAh की बैटरी मिलती है जिसे लेकर 280 मिनट की बैटरी लाइफ का दावा है। हमने एक सप्ताह तक इस्तेमाल किया। इस दौरान हमें इसे चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ी

विज्ञापन
DIZO Trimmer Kit Pro review in Hindi
DIZO Trimmer Kit Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    रियलमी टेकलाइफ के पहले ब्रांड डीजो (DIZO) ने हाल ही में अपने नए ग्रूमिंग एक्सेसीरीज Trimmer Kit Pro को पेश किया है जिसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 1,499 रुपये है। DIZO Trimmer Kit Pro के साथ लंबी बैटरी लाइफ का वादा है। इसके अलावा DIZO Trimmer Kit Pro में अलग से एक शेवर दिया गया है। कंपनी ने इसे 5 इन 1 ट्रिमर कहा है। DIZO Trimmer Kit Pro के साथ टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है। DIZO Trimmer Kit Pro को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। नया ट्रिमर DIZO Trimmer Kit का अपग्रेडेड वर्जन है। आइए रिव्यू में जानते हैं क्या DIZO Trimmer Kit Pro एक फुल पैसा वसूल ग्रूमिंग किट है।

    DIZO Trimmer Kit Pro Review: 1,500 रुपये में एक कंप्लीट ग्रूमिंग पैकेज

    DIZO Trimmer Kit Pro Review: डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी

    DIZO Trimmer Kit Pro Review
    DIZO Trimmer Kit Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    पहली नजर में आपको DIZO Trimmer Kit Pro, DIZO Trimmer Kit (रिव्यू) जैसा ही लगेगा, लेकिन इसके साथ अलग से नई एक्सेसरीज के तौर पर शेवर मिलता है। DIZO Trimmer Kit Pro की डिजाइन ट्रेंडी और कॉम्पैक्ट है। इसके साथ नोज और ईयर ट्रिमर ब्लेड के अलावा शेवर भी मिलता है। इसके साथ स्टेनलेस स्टील का ब्लेड मिलता है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन स्लिपप्रूफ है यानी यह हाथ से फिसलता नहीं है। इसे आप पानी से धो भी सकते हैं। इसका सेटअप भी बहुत आसान है।

    विज्ञापन
    DIZO Trimmer Kit Pro Review: 1,500 रुपये में एक कंप्लीट ग्रूमिंग पैकेज

    इसके साथ ट्रैवल लॉक भी मिलता है तो आप ट्रैवल कर रहे हैं तो कोई खतरा नहीं है। यह ट्रिमर बैग में दबकर अपने आप ऑन नहीं होगा। इसमें एक एलईडी इंडिकेटर मिलता है जो कि बैटरी और ट्रैवल लॉक के बारे में जानकारी देता है। चार्जिंग के लिए इसमें नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट मिलता है और एक टाईप-सी केबल भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    DIZO Trimmer Kit Pro Review: 1,500 रुपये में एक कंप्लीट ग्रूमिंग पैकेज

    इसे भी IPX5 की रेटिंग मिली है यानी इसे आप धोकर भी साफ कर सकते हैं, हालांकि सफाई के लिए इसके साथ एक ब्रश और ऑयल भी मिलता है। इसके साथ एक कैरी बैग भी मिलता है। ओवरऑल केवल शेवर को हटा दिया जाए तो इसकी डिजाइन DIZO Trimmer Kit जैसी है।

    DIZO Trimmer Kit Pro Review: परफॉरमेंस

    DIZO Trimmer Kit Pro Review
    DIZO Trimmer Kit Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    DIZO Trimmer Kit Pro में कई सारे अटैचमेंट के साथ एक शेवर भी है। DIZO Trimmer Kit Pro के साथ 420 ग्रेड का स्टेनलेस स्टील ब्लेड मिलता है और कॉम्ब की साइज 40 तक है। मिनिमम कटिंग साइज 0.5mm है। इसके साथ मिलने वाला शेवर हमें पसंद आया। इसका इस्तेमाल आप ट्रिमिंग के बाद करके क्लिन शेविंग कर सकते हैं।

    DIZO Trimmer Kit Pro Review: 1,500 रुपये में एक कंप्लीट ग्रूमिंग पैकेज

    शेवर अपना काम सफाई से करता है और कटने का भी कोई डर नहीं रहता है। वैसे तो ट्रिमिंग में आवाज नहीं है लेकिन शेवर के इस्तेमाल के दौरान काफी आवाज करता है। नोट ट्रिमर भी अपना काम अच्छे से करता है। इस ट्रिमर से इस ट्रिमर को 0.5mm से लेकर 20mm तक की साइज में ट्रिमिंग की जा सकती है। इसके साथ 0 से लेकर 10 ट्रिमिंग लेवल मिलते हैं।

    DIZO Trimmer Kit Pro Review: 1,500 रुपये में एक कंप्लीट ग्रूमिंग पैकेज
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें