DIZO Trimmer Kit Review: क्या 1299 रुपये में यह बेस्ट 4 इन 1 ट्रिमर है?

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Sep 2022 05:07 PM IST
विज्ञापन
DIZO Trimmer Kit Review in Hindi Price in India and more
DIZO Trimmer Kit Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    realme Techlife के पहले ब्रांड DIZO ने कुछ दिन पहले ही DIZO Trimmer Kit ट्रिमर को लॉन्च किया है। DIZO Trimmer Kit एक 4 इन 1 ग्रूमिंग ट्रिमर है जिसकी बैटरी एक बार की चार्जिंग के बाद 240 मिनट तक चलती है। DIZO Trimmer Kit की कीमत 1,299 रुपये है। DIZO Trimmer Kit को पानी से धोया भी जा सकता है। इसकी साइज कॉम्पैक्ट है और ब्लेड को लेकर 50% शार्पर का दावा किया गया है। इसमें 420 ग्रेड का सेल्फ शार्पनिंग स्टेनलेस स्टील ब्लेड है। DIZO Trimmer Kit को हमने भी इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं....

    DIZO Trimmer Kit Review
    DIZO Trimmer Kit Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    DIZO Trimmer Kit Review: डिजाइन

    DIZO Trimmer Kit की डिजाइन ट्रेंडी और कॉम्पैक्ट है। इसके साथ नोज और ईयर ट्रिमर ब्लेड भी मिलता है। इसके साथ स्टेनलेस स्टील का ब्लेड मिलता है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन स्लिपप्रूफ है यानी यह हाथ से फिसलता नहीं है। इसे आप पानी से धो भी सकते हैं। इसका सेटअप भी बहुत आसान है। इसके साथ ट्रैवल लॉक भी मिलता है तो आप ट्रैवल कर रहे हैं तो कोई खतरा नहीं है। यह ट्रिमर बैग में दबकर अपने आप ऑन नहीं होगा।

    DIZO Trimmer Kit Review: क्या 1299 रुपये में यह बेस्ट 4 इन 1 ट्रिमर है?
    DIZO Trimmer Kit Review
    DIZO Trimmer Kit Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    कंपनी के दावे के मुताबिक इसके ब्लेड को निकालने का टेस्ट 2,000 बार हुआ है। इसके साथ बॉक्स में दो कंघी, एक नोज-ईयर ट्रिमर और एक ट्रिमर है। इसके अलावा इसमें ऑयल भी मिलता है। इसमें चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट दिया गया है जो कि सबसे बड़ी बात है, क्योंकि आप इसे अपने फोन के चार्जर से भी चार्ज कर सकेंगे। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है तो आप इसे धोकर भी साफ कर सकते हैं। DIZO Trimmer Kit में LED इंडिकेटर भी दिया गया है जो कि बैटरी लेवल के लिए है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें