DIZO ने लॉन्च किया 5-in-1 ट्रिमर, एक बार की चार्जिंग में तीन महीने चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Oct 2022 01:16 PM IST
सार

DIZO Trimmer Kit Pro में 1800mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 280 मिनट की बैटरी लाइफ का दावा है। कंपनी के दावे के मुताबिक एक बार की चार्जिंग के बाद DIZO Trimmer Kit Pro को साढ़े तीन महीने तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन
DIZO Trimmer Kit Pro a 5 in 1 grooming kit with shaver launched in India
DIZO Trimmer Kit Pro - फोटो : DIZO

    विस्तार

    DIZO ने भारत में अपने नए ट्रिमर DIZO Trimmer Kit Pro को पेश कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में DIZO Trimmer Kit (रिव्यू) को 1,299 रुपये में पेश किया था। DIZO Trimmer Kit Pro को सभी तरह की ग्रूमिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए पेश किया गया है। DIZO Trimmer Kit Pro एक 5 इन वन ग्रूमिंग किट है।

    DIZO Trimmer Kit Pro की बैटरी को लेकर 3.5 महीने के बैकअप का दावा किया गया है। DIZO Trimmer Kit Pro मैटे फिनिश डिजाइन के साथ आती है। DIZO Trimmer Kit Pro की कीमत 1,799 रुपये है लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 1,499 रुपये की कीमत पर 20 अक्तूबर से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    DIZO Trimmer Kit Pro इसमें कई सारे अटैचमेंट के साथ एक शेवर भी है। इसके अलावा इसमें नोज और ईयर ट्रिमर भी मिलता है। DIZO Trimmer Kit Pro के साथ 420 ग्रेड का स्टेनलेस स्टील ब्लेड मिलता है और कॉम्ब की साइज 40 तक है। मिनिमम कटिंग साइज 0.5mm है। इसके साथ डिजिटल इंडिकेटर भी मिलता है और साथ में ट्रैवल लॉक भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    DIZO Trimmer Kit Pro में 1800mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 280 मिनट की बैटरी लाइफ का दावा है। कंपनी के दावे के मुताबिक एक बार की चार्जिंग के बाद DIZO Trimmer Kit Pro को साढ़े तीन महीने तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

    इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर दावा है कि महज 5 मिनट की चार्जिंग के बाद 15 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। डीजो के इस ट्रिमर को आप पानी से धो भी सकते हैं। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है। इसके साथ ऑयल और एक क्लिनिंग ब्रश भी मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें