रियलमी के नए ब्रांड Dizo की भारत में हुई एंट्री, लॉन्च हुए किफायती ऑडियो प्रोडक्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Jul 2021 05:02 PM IST
सार

Dizo ने भारत में Dizo GoPods D TWS ईयरबड्स और Dizo वायरलेस नेकबैंड पेश किया है। इनमें से Dizo GoPods D ईयरबड्स की कीमत 1,599 रुपये और DIZO नेकबैंड की कीमत 1,499 रुपये है।

विज्ञापन
Dizo GoPods D TWS Earbuds and Dizo Wireless Neckband Earphones launched in India price and features
Dizo neckband and Buds - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Realme के सब-ब्रांड Dizo ने भारतीय बाजार में अपने दो नए ऑडियो प्रोडक्ट के साथ एंट्री कर ली है। Dizo ने भारत में Dizo GoPods D TWS ईयरबड्स और Dizo वायरलेस नेकबैंड पेश किया है। इनमें से Dizo GoPods D ईयरबड्स की कीमत 1,599 रुपये और DIZO नेकबैंड की कीमत 1,499 रुपये है। दोनों प्रोडक्ट्स पर लॉन्चिंग ऑफर के तहत 200 रुपये की छूट मिल रही है। Dizo GoPods D को ब्लैक और व्हाइट में जबकि, नेकबैंड को ऑरेंज, ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। Dizo GoPods D की बिक्री 14 जुलाई से फ्लिपकार्ट से होगी, जबकि नेकबैंड को 7 जुलाई से खरीदा जा सकेगा।

    Dizo GoPods D की स्पेसिफिकेशन

    Realme Dizo GoPods D एक वायरलेस ईयरबड्स है जिसमें 10mm के ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसमें बास Boost+ एल्गोरिद्म भी है जिसे लेकर बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी का दावा किया गया है। इसमें TPU और PEEK पॉलिमर है जिसे लेकर क्लियर स्टीरियो आउटपुट का दावा है। बड्स पर रेडिकल मेटालिक टेक्सचर और सिलिकॉन ईयर टिप्स दिए गए हैं। Dizo के इस पहले ईयरबड्स की बैटरी को लेकर 20 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। बड्स के केस में 400mAh की बैटरी दी गई है, जबकि दोनों बड्स में 40mAh की बैटरी दी गई है। इसमें गूगल की फास्ट पेयर टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा गेमिंग के लिए 110ms की लो लैटेसी मोड भी है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। इसे रियलमी लिंक एप से भी कंट्रोल किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Dizo नेकबैंड की स्पेसिफिकेशन

    Dizo नेकबैंड में 11.2mm का ड्राइवर दिया गया है और इसमें भी बड्स वाली बास Boost+ एल्गो है। इसमें गेमिंग के लिए 88ms की सुपर लो लैटेसी मोड है। इसमें इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) भी है। इसमें 150mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 17 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। महज 10 मिनट की चार्जिंग में दो घंटे के बैकअप का भी दावा किया गया है। ईयरफोन का वजन 23.1 ग्राम है। नेकबैंड को भी Realme Link एप से कनेक्ट किया जा सकता है और इसे भी वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें