Apple A13 प्रोसेसर के साथ जल्द लॉन्च करने वाला है किफायती iPad Air: रिपोर्ट
एपल आईपैड एयर साल के अंत तक होगा लॉन्च500 डॉलर (करीब 37,500 रुपये) हो सकती है कीमतमिल सकता है ए13 प्रोसेसर का सपोर्ट

विस्तार
एपल (Apple) का किफायती आईपैड एयर 2020 (iPad Air 2020) लैपटॉप इन दिनों अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस अगामी लैपटॉप की कई रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं। वहीं, अब इस लैपटॉप की एक और रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईपैड एयर कंपनी का किफायती लैपटॉप होगा और इसे दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को इस लैपटॉप में ए13 प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आईपैड एयर 2020 की लॉन्चिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
डिजी टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी आईपैड एयर में 10.8 इंच की स्क्रीन और स्पीकर का सपोर्ट दे सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इस लैपटॉप में ए13 प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि, अभी तक इस लैपटॉप के अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आईपैड एयर की कीमत 500 डॉलर (करीब 37,500 रुपये) रख सकती है। हालांकि, इस लैपटॉप की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।