Detel ने भारत में लॉन्च किया नया इंफ्रारेड थर्मामीटर DT09+, कीमत 1,099 रुपये!

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 22 Jul 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
DetelPro Launches Digital Intelligent Thermometer DT09 Plus in India
DetelPro DT09+ - फोटो : amarujala

    डीटेलप्रो ने भारत में अपना नया इंफ्रारेड थर्मामीटर DT09+ पेश किया है जो कि पिछले महीने लॉन्च हुआ DT09 का अपग्रेडेड वर्जन है। यह थर्मामीटर 2 साल की वारंटी के साथ आता है और इसकी कीमत 1,099 है, हालांकि जीएसटी अलग से लगेगी। बता दें कि DT09 की कीमत 999 रुपये थी। डीटेलप्रो के DT09+ को b2b2adda.com से खरीदा जा सकता है।

    डीटेलप्रो DT09+ की खासियतों की बात करें तो इसमें कैलीब्रेशन मोड मिलेगा जो कि तापमान को उसके पर्यावरण के अनुसार समायोजित करने में मदद करता है। इसमें तापमान को रिकॉर्ड रखने का भी है जिसके लिए कंपनी ने इनबिल्ट मेमोरी दी है। इसमें तापमान तीन रंगों में दिखता है जिसके अलग-अलग मायने होते हैं।

    विज्ञापन

    इसकी लॉन्चिंग पर योगेश भाटिया, संस्थापक और सीईओ, डीटेलप्रो, ने कहा, 'भारतीय बाजार में हमारे डिजिटल इंटेलिजेंट थर्मामीटर को लॉन्च करने के लिए हम तैयार हैं। हमारी टीम, पिछले 2 महीनों से बेची जाने वाले हर आईआर थर्मामीटर की छोटी-से-छोटी बारीकियों को समझने के लिए काम कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    डीटेलप्रो का DT09+, CE, FDA, WHO GMP, ISO 9001: 2015 और ISO 13485, 2016 के अनुपालन के तहत बनाया गया है। डीटेलप्रो में 32℃-42.℃ तक के तापमान को मापने की सुविधा है। इसकी रेंज 3-5 सेमी है। इसमें एलसीडी डिस्प्ले भी है जो अंधेरे में मदद करता है। इसमें एक ऑटोमैटिक पावरऑफ फंक्शन भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें